फोन का 16GB रैम, 512GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 51,999 रुपये में लिस्ट होता है लेकिन Flipkart ने फोन को 37% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है
Photo Credit: Realme
Realme GT6 में 6.78 इंच 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
Realme का एक धांसू फोन इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह फोन कंपनी ने लगभग 2 साल पहले लॉन्च किया था जो कि धांसू फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ तीन कैमरा वाला रियर सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी है। यह डिवाइस इस वक्त 37% डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाली सबसे धांसू डील के बारे में।
Realme GT6 को भारी डिस्काउंट में लिस्ट किया गया है। फोन का 16GB रैम, 512GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 51,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 37% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 32,999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 19000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। इसी के साथ यहां पर बैंक ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है।
Realme GT6 पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन को Flipkart SBI, या Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1650 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर लगभग 21 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Realme GT6 में 6.78 इंच 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में क्रिस्टर आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें Adreno 750 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड realme UI 5 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 रियर कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का IMX355 112° अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.02 मिमी, चौड़ाई 76.07 मिमी, मोटाई 8.43 मिमी और वजन 206.7 ग्राम है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ