• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Realme Buds Air 7 भारत में लॉन्च, ड्यूल डिवाइस कनेक्शन के साथ 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें

Realme Buds Air 7 भारत में लॉन्च, ड्यूल डिवाइस कनेक्शन के साथ 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें

Realme ने भारतीय बाजार में Realme Buds Air 7 को लॉन्च कर दिया है।

Realme Buds Air 7 भारत में लॉन्च, ड्यूल डिवाइस कनेक्शन के साथ 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें

Photo Credit: Realme

Realme Buds Air 7 में 12.4 मिमी डायनामिक डीप ब्रास ड्राइवर हैं।

ख़ास बातें
  • भारत में Realme Buds Air 7 की कीमत 3,299 रुपये है।
  • Realme Buds Air 7 में 62mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme Buds Air 7 में 12.4 मिमी डायनामिक डीप ब्रास ड्राइवर हैं।
विज्ञापन
Realme ने भारतीय बाजार में Realme Buds Air 7 को लॉन्च कर दिया है। TWS इयरफोन एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इयरफोन में IP55 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट करने वाले इयरफोन 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) का सपोर्ट करते हैं। आइए Realme Buds Air 7 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme Buds Air 7 Price


भारत में Realme Buds Air 7 की कीमत 3,299 रुपये है। इनकी बिक्री 24 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Realme India ई-स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। ग्राहक इन इयरफोन को आइवरी गोल्ड, लैवेंडर पर्पल और मॉस ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं।


Realme Buds Air 7 Features


Realme Buds Air 7 में N52 नियोडिमियम मैग्नेट और कॉपर SHTW कॉइल के साथ 12.4 मिमी डायनामिक डीप ब्रास ड्राइवर हैं। इनमें हाई-रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन है और ये 52dB ANC के साथ-साथ 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। इयरफोन में कॉल नॉइज रिडक्शन के लिए 6 माइक सिस्टम भी है। Buds Air 7 ब्लूटूथ 5.4, SBC, AAC और LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक्स के साथ-साथ ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। इयरफोन स्विफ्ट पेयर और Google फास्ट पेयर का सपोर्ट करते हैं और Realme Link ऐप के साथ कंपेटिबल हैं और 45ms तक की लो लेटेंसी ऑफर करते हैं।

बैटरी बैकअप की बात करें तो Buds Air 7 में 62mAh की बैटरी दी गई है, वहीं केस में 480mAh की बैटरी है। ANC के बिना इयरफोन, AAC क्वालिटी में 50 प्रतिशत वॉल्यूम पर, एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक इस्तेमाल करने की पेशकश करते हैं। केस के साथ इन्हें 52 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 10 मिनट के क्विक चार्ज में 10 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इयरफोन IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे धूल और गिरने से बचाव हो सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »