Realme Neo 7 का ‘Bad Guys’ एडिशन इस दिन होगा लॉन्‍च, क्‍या होंगी खूबियां, जानें

Realme Neo 7 The Bad Guys Limited Edition : नए वेरिएंट को ‘स्‍वोर्ड सोल सिल्‍वर’ कलर में लॉन्‍च किया जाएगा। फोन के बैक में चीन के सबसे आइकॉनिक और ऐतिहासिक हथियारों में से एक, लोंगक्वान तलवार की झलक दिखाई देगी।

Realme Neo 7 का ‘Bad Guys’ एडिशन इस दिन होगा लॉन्‍च, क्‍या होंगी खूबियां, जानें

लिमिटेड एडिशन में कुछ नए एलीमेंट्स जोड़े गए हैं। जैसे- यूजर्स को यूनिक आइकन, डायनैमिक वॉलपेपर मिलेंगे।

ख़ास बातें
  • Realme Neo 7 The Bad Guys Limited Edition की आहट
  • 3 जनवरी को लॉन्‍च की जाएगी डिवाइस
  • चीन में लॉन्‍च होगा लिमिटेड टाइम एडिशन
विज्ञापन
रियलमी ने हाल ही में Realme Neo 7 को चीन में लॉन्‍च किया है। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर और 7 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियों से पैक है। रियलमी अब इस स्‍मार्टफोन का स्‍पेशल एडिशन ला रही है, जिसका नाम होगा- Realme Neo 7 ‘The Bad Guys Limited Edition'। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वेरिएंट को ‘स्‍वोर्ड सोल सिल्‍वर' कलर में लॉन्‍च किया जाएगा। फोन के बैक में चीन के सबसे आइकॉनिक और ऐतिहासिक हथियारों में से एक, लोंगक्वान तलवार की झलक दिखाई देगी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, लिमिटेड एडिशन में कुछ नए एलीमेंट्स जोड़े गए हैं। जैसे- यूजर्स को यूनिक आइकन, डायनैमिक वॉलपेपर मिलेंगे। चार्जिंग के दौरान डिफरेंट एन‍िमेशन आएंगे। हार्डवेयर के लेवल पर यह फोन Realme Neo 7 की कॉपी ही हो सकता है। 
 

Realme Neo 7 specifications, Features 

Realme Neo 7 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1.5K रेजॉलूशन मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2600Hz का टच सैंपलिंग रेट है जो स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव देता है। इसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह आंखों पर जोर नहीं पड़ने देता है जिसके लिए इसमें 2160Hz PWM डिमिंग मिलती है। 

Realme Neo 7 में Mediatek Dimensity 9300+ चिपसेट मिलता है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ में कंपनी ने 16GB तक रैम की पेअरिंग की है। फोन को मल्टीटास्किंग, गेमिंग और ऐप लॉन्च में दमदार बताया गया है। यह Android 15 बेस्ड रियलमी के UI 6 पर रन करता है। 

Realme Neo 7 में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 50MP का Sony IMX882 मेन सेंसर है। फोन में OIS सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर में है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  

Realme Neo 7 में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि बहुत बड़ी बैटरी कैपिसिटी है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है। कंपनी ने फोन में स्टोरेज भी अच्छी खासी दी है। यह 512GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »