• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली एनसीआर में 1 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शा में लगाए जा रहे हैं सीट बेल्ट और पर्दे

दिल्ली-एनसीआर में 1 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शा में लगाए जा रहे हैं सीट बेल्ट और पर्दे

यात्री सीट बेल्ट और साइड में पर्दे लगाने के अलावा, रैपिडो का कहना है कि कंपनी अन्य सुरक्षा पहलों पर भी काम कर रही है जैसे कि अपने कैप्टनों को CPR और अन्य बुनियादी लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण देना।

दिल्ली-एनसीआर में 1 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शा में लगाए जा रहे हैं सीट बेल्ट और पर्दे
ख़ास बातें
  • Rapido 1,000 से अधिक ऑटो रिक्शा पर सीट बेल्ट लगा रहा है
  • ऑटो रिक्शा के दोनों ओर बारिश से बचाव के लिए पर्दे भी लगाए जाएंगे
  • इस स्कीम में दिल्ली, नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा के ऑटो रिक्शा भी शामिल
विज्ञापन
बेंगलुरु स्थित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो (Rapido), दिल्ली-एनसीआर में 1,000 से अधिक ऑटो रिक्शा पर सीट बेल्ट लगाकर ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने का अहम कदम उठा रहा है। इसके अलावा, बारिश के मौसम में सुरक्षित यात्रा के लिए ऑटो के दोनों किनारों पर पर्दे लगाने का काम भी किया गया है। ऑटो रिक्शा के दोनों साइड खुले हुए होते हैं, जिससे बारिश के दौरान या तो बारिश का पानी सीधा अंदर आता है, या सड़कों पर इकट्ठा हुआ पानी अन्य वाहनों के जुगरने से ऑटो रिक्शा यात्रियों के ऊपर गिरता है।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, Rapido ने 1,000 से अधिक ऑटो रिक्शा पर सीट बेल्ट और दोनों किनारों पर पर्दा लगाने का काम किया है। दक्षिण दिल्ली (मालवीय नगर, साकेत, सरोजिनी नगर), नोएडा (सेक्टर 6 और कौशांबी मेट्रो), ग्रेटर नोएडा (नॉलेज पार्क), और गुरुग्राम (सेक्टर 30) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे कई ऑटो रिक्शा पर सीटबेल्ट और रेन कर्टेन लगा दिए गए हैं। 1,000 ऑटो का लक्ष्य पूरा होने तक इस पहल का अन्य क्षेत्रों में विस्तार करने की तैयारी है।

निश्चित तौर पर ऑटो रिक्शा से यात्रा करने वालों के लिए यह अच्छी पहल है, क्योंकि बारिश के साथ-साथ अत्यधिक सर्दी, गर्मी और आंधी या तुफान के समय भी रिक्शा की सवारी करने वालों को दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। वहीं, सीट बेल्ट से दुर्धटना के समय एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की एक लेयर जुड़ती है। पहल शुरुआत में बेंगलुरु में शुरू की गई और उसके बाद हैदराबाद और दिल्ली में इसे शुरू किया गया।

सीट बेल्ट इंस्टालेशन को लागू करते हुए, Rapido आगे की सुरक्षा संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें अपने कैप्टनों को सीपीआर और अन्य आवश्यक जीवन समर्थन प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल है।

यात्री सीट बेल्ट और साइड में पर्दे लगाने के अलावा, रैपिडो का कहना है कि कंपनी अन्य सुरक्षा पहलों पर भी काम कर रही है जैसे कि अपने कैप्टनों को CPR और अन्य बुनियादी लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण देना।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Auto rickshaw, Seat Belt
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »