• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Viral Video! स्कूटर का हुआ पेट्रोल खत्म, बाइक से नहीं उतरा कस्टमर, धक्का लगाता रहा Rapido राइडर

Viral Video! स्कूटर का हुआ पेट्रोल खत्म, बाइक से नहीं उतरा कस्टमर, धक्का लगाता रहा Rapido राइडर

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सभी का कहना यही है कि पेट्रोल खत्म होने पर राइडर ने कस्टमर को स्कूटर से उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बस फिर क्या था, सवारी स्कूटर पर बैठी रही और मजबूर राइडर उसे खींचता रहा।

Viral Video! स्कूटर का हुआ पेट्रोल खत्म, बाइक से नहीं उतरा कस्टमर, धक्का लगाता रहा Rapido राइडर
ख़ास बातें
  • एक रैपिडो राइडर ने सवारी को पिक किया
  • मंजिल तक पहुंचने से पहले ही स्कूटर का पेट्रोल खत्म हो गया
  • धक्का लगाते समय कस्टमर ने स्कूटर से उतरने के लिए इनकार किया
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपने स्कूटर को खींचता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि उस स्कूटर में एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ है। मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का बताया जा रहा है और इस स्कूटर को खींचने वाला शख्स स्कूटर मालिक है, जो राइड-हेलिंग सर्विस Rapido के साथ साझेदारी में स्कूटर चलाता है। स्कूटर में बैठा शख्स कस्टमर बताया गया है। चलिए पूरा मामला समझते हैं।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होना शुरू हुआ, जो हैदराबाद का है। बताया जा रहा है कि एक रैपिडो राइडर ने सवारी को पिक किया, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही स्कूटर का पेट्रोल खत्म हो गया। ऐसे में राइडर अपने स्कूटर को खींचता हुआ नजदीकी पेट्रोल पंप पर ले जाने लगा। हालांकि, यहां हैरान करने वाली बात यह है कि राइड लेने वाला कस्टमर उस दौरान स्कूटर पर बैठा रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सभी का कहना यही है कि पेट्रोल खत्म होने पर राइडर ने कस्टमर को स्कूटर से उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बस फिर क्या था, सवारी स्कूटर पर बैठी रही और मजबूर राइडर उसे खींचता रहा।
 

रास्ते से गुजरते समय किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Rapido एक राइड हेलिंग सर्विस है, जो शहरों के हिसाब से बाइक, ऑटो और कैब रेंटल सर्विस मुहैया कराती है। 

पिछले साल अगस्त में खबर आई थी कि बेंगलुरु स्थित कंपनी दिल्ली-एनसीआर में 1,000 से अधिक ऑटो रिक्शा पर सीट बेल्ट लगाकर ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने का अहम कदम उठाएगा। इसके अलावा, बारिश के मौसम में सुरक्षित यात्रा के लिए ऑटो के दोनों किनारों पर पर्दे लगाने का काम भी किया गया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »