Price In India

Price In India - ख़बरें

  • सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
    Dyson ने भारत में अपना नया Hot+Cool HF1 Fan Heater लॉन्च किया है। यह 2-in-1 डिवाइस सर्दियों में कमरे को गर्म करने और गर्मियों में ठंडी हवा देने का काम करता है। इसमें Air Multiplier Technology, सिरामिक हीटिंग प्लेट्स और 10 एयरफ्लो स्पीड मिलती हैं। कंपनी का दावा है कि यह कमरे का तापमान 100 सेकंड में 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा सकता है। इसमें MyDyson App सपोर्ट, Sleep Mode, Child Lock और 70 डिग्री ऑस्किलेशन जैसे फीचर्स भी हैं। भारत में इसकी कीमत 38,900 रुपये रखी गई है।
  • Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
    Meta Muse AI के लिए भारतीय कीमतों का खुलासा हो गया है। कंपनी के AI मॉडल का बेस प्लान 2000 रुपये से कम में शुरू हो सकता है। कंपनी इसके साथ ही Muse AI का हाई प्राइस प्लान भी पेश करेगी जिसकी कीमत 9000 रुपये तक बताई जा रही है।
  • iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
    iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है। काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि यह नए फॉर्म फैक्टर पर डेवलप किया जाएगा जिसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है।
  • ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
    Lava Virat Curve 5G को Flipkart पर काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है। फोन का एमआरपी यूं तो 29,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे 23% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 22,999 रुपये रह जाती है। लेकिन फ्लिपकार्ट ने इसके साथ बैंक ऑफर भी दिया है। फोन को अगर SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 3000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं।
  • Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
    Mivi One 5G को कंपनी ने हाल ही में मार्केट के अंदर पेश किया था। यह फोन कंपनी के अफॉर्डेबल 5G फोन के तौर पर आता है। Mivi One 5G को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा है और यह डुअल कैमरा से लैस होकर आता है।
  • न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
    Portronics ने भारत में अपना नया 3-in-1 Magnetic Wireless Charger Zyron लॉन्च किया है। यह चार्जर 25W तक Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट करता है और खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें Magnetic Charging Pad के साथ AC Vent Mount और अलग से डेस्क स्टैंड अटैचमेंट मिलता है। यूजर इसे कार में लगाने के अलावा घर या ऑफिस में डेस्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह iPhone 12 से iPhone 17 Series तक के मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। Portronics Zyron की MRP 3,499 रुपये है, लेकिन इसे फिलहाल 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
    Oppo K14x 5G को इस वक्त सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन कंपनी का पॉपुलर हैंडसेट रहा है जिसे अब भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन Dimensity 6300 चिप से लैस होकर आता है। फोन में बड़ी बैटरी लगी है जो 6500mAh की है। इस फोन में कंपनी ने AI फीचर्स भी दिए हैं।
  • 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
    Vivo की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की प्री-बुकिंग देश के कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी इन तीनों फोन को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,800mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।
  • Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
    Samsung Galaxy S25 FE 5G को Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 44,999 रुपये है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये था। SBI डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 39,999 रुपये रह जाती है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। यह डील Jet Black और Navy कलर ऑप्शन में लिमिटेड स्टॉक के साथ उपलब्ध है।
  • चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Lock 5 लॉन्च किया है। इस स्मार्ट डोर लॉक में फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC कार्ड, Bluetooth, पासवर्ड और मैकेनिकल चाबी से दरवाजा खोलने का ऑप्शन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक लॉकिंग फीचर दिया गया है, जो दरवाजा बंद होते ही लॉक लगा देता है। कंपनी के मुताबिक, इसका फिंगरप्रिंट सेंसर 0.7 सेकंड से कम समय में पहचान कर सकता है। पावर के लिए इसमें 8 AA बैटरी दी गई हैं, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 12 महीने चल सकती हैं। बैटरी खत्म होने पर USB Type-C पोर्ट से पावर दी जा सकती है।
  • Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
    Poco M8 Power 5G को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन 1000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट यहां लिया जा सकता है जो कि चुनिंदा बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप इसके साथ पुराना फोन भी देते हैं तो 2000 रुपये और सस्ता इसे खरीद सकते हैं।
  • Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
    Moto g37 5G को Amazon Great Indian Sale में धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी आमतौर पर एमआरपी 24,999 रुपये में लिस्ट करती है। लेकिन वर्तमान में इसे 42% डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। फोन पर लिमिटिड टाइम डील और इसकी प्रभावी कीमत 14,499 रुपये बताई गई है। लेकिन अगर आप एक बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो एक्स्ट्रा बचत भी हो सकती है।
  • Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
    Pebble Qore Vox को कंपनी ने भारत में लेटेस्ट फिटनेस बैंड के रूप में लॉन्च किया है। यह एक स्क्रीन रहित बैंड है जो कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स से लैस होकर आता है। इसमें IML फिनिश बॉडी दी गई है। फिटनेस बैंड का वजन 53 ग्राम है जिससे पता चलता है कि यह वजन में बहुत ही हल्का बनाया गया है। इसका स्ट्रैप एडजस्टेबल है और स्ट्रैच भी किया जा सकता है।
  • Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
    Amazon Great Indian Festival Sale सेल में आप कोई सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं Redmi, OnePlus, Tecno जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। कई लोअर मिडरेंज फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए गए हैं। MRP पर सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर लगाकर स्मार्टफोन्स को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
    Moto G96 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन आमतौर पर MRP 20,999 में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 19,949 रुपये से भी कम रह जाती है।

Price In India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »