Prepaid Recharge Plans Jio

Prepaid Recharge Plans Jio - ख़बरें

  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
    Vodafone Idea ने भारत में नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें बजट और लॉन्ग-वैलिडिटी दोनों तरह के ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी ने 325 रुपये का एंट्री-लेवल प्लान पेश किया है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 10GB डेटा मिलता है। इसके अलावा “NonStop Hero” प्लान्स में 180 दिन की वैलिडिटी और फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का दावा किया गया है। हालांकि, 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ही इसका पूरा फायदा मिलेगा। Vi ने 44 रुपये का क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है।
  • साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
    राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने 28 दिन वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर संसद में सवाल उठाए और इसे यूजर्स के लिए नुकसानदायक बताया। उनके मुताबिक, इस सिस्टम की वजह से लोगों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च होता है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही 30 दिन और 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत कम यूजर्स को जानकारी होती है। ऐसे में Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स को जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
    भारतीय संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले कई प्लान पेश करती है। ये प्लान काफी किफायती कहे जाते हैं। कंपनी के ये प्लान अन्य प्रतिद्वंदियों जैसे Jio, Airtel, Vi से काफी सस्ते मालूम होते हैं। BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सस्ते में सालभर की वैधता चाहते हैं।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री स्टोरेज, AI सब्सक्रिप्शन वाले धांसू Jio प्लान
    कंपनी अपने यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में कई ऐसे डेटा प्लान देती है जो एक बार रिचार्ज करवाने पर सालभर के लिए आपको टेंशन मुक्त कर देते हैं। जियो अपने ग्राहकों के लिए 3999 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें यूजर को 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है।
  • Jio का 365 दिनों तक 912.5GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, JioHotstar फ्री Pro Google Gemini वाला धांसू प्लान
    जियो का 3599 रुपये का प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। इसमें यूजर को असीमित वॉइस कॉल करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही डेली बेसिस पर 100SMS भी कंपनी फ्री दे रही है। इसमें JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल यूजर को दिया गया है जो नए कनेक्शन पर मिलता है। इसके साथ ही जियोहॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ 50GB की JioAICloud की फ्री स्टोरेज मिल रही है।
  • बंद नहीं हुआ है Jio का Rs 799 प्लान, ऐसे कर सकते हैं रिचार्ज
    हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Jio ने अपना 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान चुपचाप वेबसाइट और ऐप से हटा दिया है। लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह पैक डिसकंटीन्यू नहीं हुआ है। असल में यह कैटेगरी सेक्शन में डायरेक्ट नहीं दिख रहा, लेकिन सर्च करने पर उपलब्ध है। Jio ने कहा है कि यह प्लान वेबसाइट, MyJio ऐप और अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स पर भी मौजूद है और यूज़र्स इसे बेझिझक रिचार्ज कर सकते हैं। इस पैक में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिलते हैं।
  • Jio का यह Recharge किया तो Netflix फ्री
    Jio के 1299 रुपये वाले और Jio के 1799 रुपये वाले प्लान में Netflix का सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 168GB बैठता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक चलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। वहीं Jio के 1799 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है जो कि कुल 252GB बैठता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है।
  • Jio के नया रिचार्ज, Rs 2 हजार से कम में पूरे साल Unlimited कॉल्‍स
    रिलायंस जियो (Jio) ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किए हैं। इनमें सिर्फ वॉइस और SMS की सुविधा मिलेगी। कोई इंटरनेट डेटा नहीं दिया जाएगा। यह कदम ट्राई के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों से कहा गया था कि वो वॉयस कॉल और SMS के लिए स्टैंडअलोन स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) पेश करें।
  • Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL: Rs 700 से कम में मिलेंगे लॉन्ग वैलिडिटी, डेली डेटा, SMS और कॉलिंग बेनिफिट्स
    जहां एक ओर बड़ी संख्या में इन कंपनियों को छोड़ यूजर्स तेजी से BSNL पर पोर्ट कर रहे हैं या नए SIM ले रहे हैं। वहीं, अन्य यूजर्स अभी भी कुछ कारणों से अभी भी अपने मौजूदा टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ बने हुए हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण Airtel और Jio द्वारा दिया जा रहा 5G नेटवर्क है। हमनें यहां चारों ऑपरेटर्स के एक-एक प्लान को लिया है, जिनमें से Airtel, Jio और BSNL के प्लान की कीमत 666 रुपये है, जबकि Airtel के पास इस कीमत के आसपास 649 रुपये का प्लान है।
  • Jio का New Year रिचार्ज, 2025 रुपये का प्‍लान लॉन्‍च, अनलिम‍िटेड कॉल और डेटा के साथ मिलेंगे Rs 2150 के कूपन, जानें डिटेल
    जियो ने अपने प्रीपेड कस्‍टमर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्‍लान पेश किया है। इसे न्‍यू ईयर वेलकम प्‍लान कहा गया है। क्‍योंकि न्‍यू ईयर 2025 है, इसलिए जियो ने भी प्‍लान की कीमत 2025 रुपये रखी है। इस रिचार्ज पर जियो यूजर्स को पूरे 200 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। साथ में बिना रुकावट वॉइस कॉल और SMS कर पाएंगे।
  • Jio के इन 2 प्रीपेड रिचार्ज पर Free मिल रहे 3350 रुपये के वाउचर, जानें डिटेल
    दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर का ऐलान किया है। इसे नाम दिया गया है ‘दिवाली धमाका’ ऑफर। चुनिंदा मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज पर मुफ्त वाउचर दिए जा रहे हैं। ये वाउचर फूड डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म, शॉप‍िंग वेबसाइट पर खरीदारी करते समय काम आएंगे। कंपनी ने कुल 3350 रुपये के वाउचर ऑफर किए हैं। रिचार्ज के बाद ये वाउचर रिडीम किए जा सकेंगे।
  • Jio ने लॉन्च किए 84 दिन की वैलिडिटी वाले 2 नए प्लान, 168GB डेटा के साथ Swiggy और Amazon की मेंबरशिप भी!
    Reliance Jio ने 1,028 और 1,029 रुपये के दो नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किए हैं, जो अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ Swiggy One Lite और Amazon Prime Lite मेंबरशिप देते हैं। इसके अलावा, इनमें Jio Suite का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
  • 600GB डेटा वाला BSNL का प्रीपेड रिचार्ज, Jio, Airtel, Vi के पास भी नहीं है ऐसा ‘सस्‍ता’ प्‍लान
    BSNL Recharge 600GB data : जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) के मुकाबले BSNL के प्रीपेड रिचार्ज काफी ‘सस्‍ते’ हैं। अब तो वह 4G सर्विस भी लॉन्‍च करने वाली है।
  • Jio के नए OTT प्‍लान, फ्री में देख पाएंगे Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLIV, जानें डिटेल
    Jio New Recharge OTT Plan : Jio तीन ऐसे प्रीपेड प्‍लान लेकर आई है, जिनके साथ ओटीटी के फायदे मिलते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »