• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL: Rs 700 से कम में मिलेंगे लॉन्ग वैलिडिटी, डेली डेटा, SMS और कॉलिंग बेनिफिट्स

Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL: Rs 700 से कम में मिलेंगे लॉन्ग वैलिडिटी, डेली डेटा, SMS और कॉलिंग बेनिफिट्स

हम यहां इन कंपनियों के लॉन्ग वैलिडिटी प्लान की तुलना कर रहे हैं, जो यूजर्स को कई महीनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और SMS बेनिफिट्स देते हैं।

Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL: Rs 700 से कम में मिलेंगे लॉन्ग वैलिडिटी, डेली डेटा, SMS और कॉलिंग बेनिफिट्स

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • BSNL के Rs 666 पैक में 2GB डेली डेटा के साथ 105 दिनों की वैधता मिलती है
  • Jio और Vi में 1.5GB डेली डेटा के साथ क्रमश: 70 और 64 दिनों की वैधता है
  • Airtel के पास Rs 649 पैक है, जो 56 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा देता है
विज्ञापन
Airtel, Jio, BSNL और Vi के पास वर्तमान में कई ऐसे प्लान हैं, जो लॉन्ग वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली हाई-स्पीड डेटा और SMS बेनिफिट्स के साथ कुछ अन्य पर्क्स भी देते हैं। भारत में Airtel, Jio और Vi ने हाल ही में अपने प्लान की कीमतों को बढ़ाया था, जिसे बाद यूजर्स की जेब पहले से ज्यादा हल्की हो रही है। जहां एक ओर बड़ी संख्या में इन कंपनियों को छोड़ यूजर्स तेजी से BSNL पर पोर्ट कर रहे हैं या नए SIM ले रहे हैं। वहीं, अन्य यूजर्स अभी भी कुछ कारणों से अभी भी अपने मौजूदा टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ बने हुए हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण Airtel और Jio द्वारा दिया जा रहा 5G नेटवर्क है। 

हम यहां इन कंपनियों के लॉन्ग वैलिडिटी प्लान की तुलना कर रहे हैं, जो यूजर्स को कई महीनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और SMS बेनिफिट्स देते हैं। हमनें यहां चारों ऑपरेटर्स के एक-एक प्लान को लिया है, जिनमें से Airtel, Jio और BSNL के प्लान की कीमत 666 रुपये है, जबकि Airtel के पास इस कीमत के आसपास 649 रुपये का प्लान है।
 

Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL: Cheap long validity plans

Airtel Rs 649 recharge pack

Airtel के 649 रुपये के रीचार्ज पैक में 56 दिनों की वैधता मिलती है, जिस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, डेली 100 SMS का बेनिफिट भी इस प्लान में है। यूजर्स को इसमें डेली 2GB डेली डेटा मिलता है, जो कुल वैधता के हिसाब से 112GB होता है। डेली कोटा के खत्म होने के बाद स्पीड 64 kbps हो जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस मिलेगा, जिसमें 22 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट मिलता है, जिनमें से कुछ मुख्य नाम Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, Hoichoi, SunNxt है।
 

Jio Rs 666 recharge pack

Jio के 666 रुपये के प्लान में 70 दिनों की वैधता मिलती है। इस रीचार्ज पैक में 1.5GB डेली डेटा, यानी कुल 105GB डेटा मिलता है। इसमें भी यूजर्स को 100 SMS डेली मिलते हैं। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। डेली डेटा कोटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 kbps हो जाती है।

इस प्लान में JioTV, Jio Cloud और JioCinema का फ्री एक्सेस मिलता है, लेकिन ध्यान रखें कि JioCinema का प्रीमियम प्लान इसमें शामिल नहीं है।
 

Vi Rs 666 recharge pack

Vi ने भी अपने पोर्टफोलियो में 666 रुपये का प्लान रखा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन का फायदा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 64 दिन है, जिस दौरान यूजर्स को 1.5GB डेली डेटा मिलता है, यानी कुल वैधता के दौरान 96GB डेटा। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 kbps हो जाती है।

Vi अपने यूजर्स को Binge All Night और Weekend data rollover बेनिफिट देता है। पहले वाले में आधी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री इंटरनेट मिलता है, जिसका मतलब है कि इस्तेमाल किया गया डेटा यूजर के डेली कोटा से नहीं कटेगा। दूसरे वाले में वीकेंड में बचा हुआ डेटा आगे के दिनों में जुड़ जाता है। कंपनी 2GB डेटा बैकअप भी देती है, जिसे यूजर इमरजेंसी में ViApp के जरिए क्लेम कर सकता है।
 

BSNL Rs 666 recharge pack

BSNL के 666 रुपये के प्लान में भी अनलमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान में 2GB डेली डेटा मिलता है और कोटा खत्म होन के बाद स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है। इस प्लान की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी वैलिडिटी है। प्लान के बेनिफिट्स पूरे 105 दिनों के लिए है। इस प्लान में PRBT+ (फ्री कॉलर ट्यून), Astrotell+ और Gameon सर्विसेज फ्री मिलती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Airtel, Jio, BSNL, Prepaid recharge plans, Long Validity Plans
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »