Playstation Games

Playstation Games - ख़बरें

  • GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
    बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में Rockstar India के स्टूडियो में लगभग 1,615 डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट पर कार्य किया है। GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। इससे पहले भी Rockstar India के बेंगलुरु के स्टूडियो में डिवेलपर्स Grand Theft Auto V सहित कुछ गेम्स को डिवेलप करने में शामिल रहे हैं।
  • Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के GTA 6 सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स से रेवेन्यू लगभग 1.18 अरब डॉलर (लगभग 11,078 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। GTA 6 की गेमिंग कंसोल्स पर लगभग 1.3 करोड़ कॉपी की बिक्री हुई है। इनमें PS 5 और Xbox Series कंसोल शामिल हैं। Sensor Tower के डेटा से GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स में PS 5 की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत की है।
  • PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
    इस गेमिंग कंसोल को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। PS 5 को यह उपलब्धि हासिल करने में छह वर्ष लगे हैं। Grand Theft Auto 6 के 19 नवंबर को रिलीज से पहले PS 5 की डिमांड में तेजी आई है। PS5 ने 10 नवंबर को सेल्स का यह बड़ा आंकड़ा पार किया है। इस गेमिंग कंसोल के पिछले वर्जन PS 4 ने जून, 2019 में 10 करोड़ यूनिट्स की सेल्स हासिल की थी।
  • Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
    Sony ने सितंबर महीने के लिए प्लेस्टेशन पर मिलने वाले फ्री गेम्स की घोषणा कर दी है। PlayStation Plus मेंबर्स अपने फ्री गेम के लिए दावा कर सकते हैं और अगले महीने यानी सितंबर में इन्हें फ्री डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
    Sony ने भारत में PlayStation 5 (PS5) Disc Edition की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब यह कंसोल 54,990 रुपये की जगह 69,990 रुपये में मिलेगा। नई कीमत Sony के आधिकारिक ShopAtSC स्टोर पर दिखाई गई है। हालांकि फिलहाल यह आउट ऑफ स्टॉक है। इससे पहले कंपनी अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और दक्षिण-पूर्व एशिया समेत कई देशों में भी PS5 की कीमतें बढ़ा चुकी है। Sony ने पहले वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और AI की वजह से बढ़ी मेमोरी व स्टोरेज डिमांड जैसी चुनौतियों का जिक्र किया था।
  • अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
    Sony ने अगस्त 2026 के लिए PlayStation Plus Monthly Games लाइनअप का खुलासा कर दिया है। इस बार PS Plus सदस्य Dying Light 2 Stay Human: Reloaded Edition, Big Walk और Signalis को बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकेंगे। कंपनी के अनुसार, ये तीनों गेम 4 अगस्त से उपलब्ध होंगे और 31 अगस्त तक क्लेम किए जा सकते हैं। इसके अलावा 6 अगस्त से Marvel Tōkon: Fighting Souls PlayStation Plus Pack भी मुफ्त में उपलब्ध होगा, जिसमें कई PlayStation Network अवतार और इन-गेम कैरेक्टर पोज़ शामिल हैं।
  • हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
    Sony ने PlayStation Plus की जुलाई 2026 Monthly Games लाइनअप जारी कर दी है। इस महीने PS Plus Essential, Extra और Deluxe/Premium प्लान के सब्सक्राइबर्स को Call of Duty: Modern Warfare 3, For the King 2 और CrossCode फ्री में मिलेंगे। ये गेम्स 7 जुलाई से उपलब्ध होंगे और 3 अगस्त तक PlayStation लाइब्रेरी में क्लेम किए जा सकेंगे। वहीं जून की गेम्स लाइनअप 6 जुलाई तक ही उपलब्ध रहेगी। इनमें Call of Duty: Modern Warfare 3 सबसे बड़ा आकर्षण है, जिसमें सिंगल प्लेयर कैंपेन, मल्टीप्लेयर और Zombies Mode का सपोर्ट मिलता है।
  • Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!
    Sony अपने प्लेस्टेशन गेम्स के लिए फिजिकल डिस्क का उत्पादन बंद करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 2028 से फिजिकल डिस्क का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर देगी। और उसके बाद सभी नए गेम सिर्फ और सिर्फ डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे।
  • GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
    Rockstar Games ने GTA 6 की भारत में आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है। गेम का Standard Edition 5,999 रुपये और Ultimate Edition 7,499 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। PlayStation 5 और Xbox Series X/S यूजर्स अभी से गेम बुक कर सकते हैं। Ultimate Edition में एक्सक्लूसिव व्हीकल्स, हथियार, आउटफिट्स और अतिरिक्त गेमप्ले कंटेंट मिलेगा। वहीं, 20 नवंबर 2026 से पहले गेम खरीदने या प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फिजिकल बॉक्स में डिस्क नहीं, बल्कि डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा।
  • GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
    Rockstar Games ने GTA 6 के प्री-ऑर्डर की शुरुआत कर दी है। गेम PlayStation 5 और Xbox Series S/X के लिए उपलब्ध होगा। GTA 6 Standard Edition की कीमत 79.99 डॉलर और Ultimate Edition की कीमत 99.99 डॉलर रखी गई है। प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack और अन्य इन-गेम बोनस मिलेंगे। वहीं डिजिटल खरीदारों को GTA+ का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। Rockstar ने यह भी पुष्टि की है कि लॉन्च के समय डिस्क वर्जन उपलब्ध नहीं होगा और फिजिकल बॉक्स में केवल डिजिटल डाउनलोड कोड दिया जाएगा।
  • GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
    Grand Theft Auto 6 का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए Rockstar Games ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने पुष्टि की है कि GTA 6 के Pre Orders 25 जून से शुरू होंगे। इसके साथ ही Rockstar ने गेम का नया Cover Art भी जारी किया है और आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट किया है। फिलहाल गेम PlayStation और Xbox स्टोर्स पर Wishlist के लिए उपलब्ध है। GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pre Orders शुरू होने के साथ ही गेम की कीमत का भी खुलासा किया जा सकता है। वहीं फैंस को जल्द नए ट्रेलर या गेमप्ले डिटेल्स मिलने की भी उम्मीद है।
  • गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
    Sony ने PlayStation Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स के लिए जून 2026 में आने वाले नए गेम्स की घोषणा की है। इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण Final Fantasy 16 है, जो 16 जून से Game Catalog में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Kingdom Come: Deliverance और Life is Strange: Double Exposure को 23 जून को जोड़ा जाएगा। वहीं Farming Simulator 25, Blades of Fire और Black Desert 30 जून को उपलब्ध होंगे। Sonic X Shadow Generations पहले ही कुछ बाजारों में रिलीज किया जा चुका है। Sony इस बार पूरे महीने चरणबद्ध तरीके से नए गेम्स जोड़ रही है।
  • Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
    Activision और Infinity Ward ने Call of Duty: Modern Warfare 4 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। लोकप्रिय फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम 23 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। कंपनी के मुताबिक इस बार गेम की कहानी Korean Peninsula में सेट की गई है, जहां बड़े सैन्य संघर्ष के बीच खिलाड़ियों को कई मिशन पूरे करने होंगे। गेम में Captain Price की वापसी होगी और DMZ Extraction Mode भी शामिल किया गया है। Modern Warfare 4 PlayStation 5, Xbox Series X|S, PC और Nintendo Switch 2 पर उपलब्ध होगी। फिलहाल गेम की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
    Sony ने मई 2026 के लिए PS Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स को मिलने वाले नए गेम्स की लिस्ट जारी की है। 19 मई से यूजर्स Star Wars Outlaws, Red Dead Redemption 2, Bramble: The Mountain King, The Thaumaturge और Flintlock: The Siege of Dawn जैसे कई बड़े गेम्स खेल सकेंगे। इस बार कैटलॉग में ओपन-वर्ल्ड, हॉरर, एक्शन आरपीजी और क्लासिक आर्केड गेम्स का बड़ा मिक्स देखने को मिलेगा। इसके अलावा Broken Sword – Shadows of the Templar: Reforged, Enotria: The Last Song और Time Crisis जैसे गेम्स भी शामिल किए गए हैं।
  • PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
    Sony ने मई 2026 के लिए PS Plus मंथली गेम्स लाइनअप की घोषणा कर दी है। इस बार यूजर्स को EA Sports FC 26, Wuchang: Fallen Feathers और Nine Sols जैसे तीन बड़े गेम्स मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक ये सभी गेम्स 5 मई से उपलब्ध होंगे। इस लाइनअप में स्पोर्ट्स, एक्शन-RPG और प्लेटफॉर्मर गेम्स शामिल हैं, जिससे अलग-अलग तरह के गेमर्स को ऑप्शन मिलता है। वहीं मौजूदा महीने के गेम्स को जोड़ने के लिए 4 मई तक का समय दिया गया है। कुल मिलाकर यह लाइनअप वैरायटी और गेमप्ले के हिसाब से बैलेंस्ड माना जा सकता है।

Playstation Games - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »