Pc Laptops

Pc Laptops - ख़बरें

  • Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 15.3 इंच WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें AMD Ryzen 5 220 और AMD Ryzen 5 220 प्रोसेसर दिए गए हैं। इस लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3050 या GeForce RTX 4050 लैपटॉप GPUs हैं। कंपनी ने बताया है कि इसके Intel Core 5 210H और Intel Core 7 240H वाले वेरिएंट्स को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
  • Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
    Apple 2027 में बड़े धमाके की तैयारी कर रही है जिसमें कंपनी के कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी इस दौरान नया MacBook Pro, iPad Pro लॉन्च कर सकती है जिसमें धांसू फीचर्स का समावेश देखने को मिल सकता है। इसी के साथ कंपनी नया iPhone Air (द्वितीय जेनरेशन) भी पेश कर सकती है।
  • HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस लैपटॉप में 16 इंच (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 240 Hz के रिफ्रेश रेट, 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और लो ब्लू लाइट सपोर्ट के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसमें AMD Ryzen 7 8745HX चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट में 5.1 GHz तक की बूस्ट क्लॉक के साथ आठ कोर्स और 16 थ्रेड्स हैं।
  • Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Acer TravelLite TL24-54M में 14 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले नैरो बेजेल्स के साथ है। इसमें 180 डिग्री हिंज है जिससे डिस्प्ले को आसानी से पूरी तरह फ्लैट स्थिति में रखा जा सकता है। TravelLite TL24-54M में Intel की नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Intel Core Series 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
    Apple ने भारत और अन्य बाजारों में अपने Mac लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत के चलते कंपनी ने MacBook, Mac mini और Mac Studio के कई मॉडल्स की कीमत बढ़ाई है। भारत में सबसे ज्यादा 43% की बढ़ोतरी Mac mini M4 (24GB) मॉडल में हुई है, जबकि Mac Studio M3 Ultra की कीमत में 1.70 लाख रुपये का इजाफा किया गया है। हालांकि, Apple की MRP बढ़ने के बाद भी कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स इन डिवाइसेज पर डिस्काउंट ऑफर दे सकते हैं।
  • Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
    Lenovo ThinkPad L13 Gen 7 कंपनी का लेटेस्ट लैपटॉप है जो मार्केट में पेश किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 13 इंच से बड़ा डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप में Intel का Lunar Lake प्रोसेसर मिलता है। साथ ही कंपनी ने बैटरी में भी चॉइस दी है। दावा किया गया है कि यह पुराने मॉडल से वजन में काफी हल्का है और साइज में भी कॉम्पेक्ट है। यह 16GB तक रैम को सपोर्ट करता है।
  • AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
    Asus ने अपनी नई Chromebook सीरीज को भारत में उपलब्ध करा दिया है। लाइनअप में Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और Chromebook CM15 शामिल हैं। नई Chromebook सीरीज ChromeOS और Google AI फीचर्स के साथ आती है। Asus Chromebook CM14 की शुरुआती कीमत 26,990 रुपये, Chromebook CM15 की 28,990 रुपये और Chromebook CM32 Detachable की 37,990 रुपये रखी गई है। CM32 Detachable में 2.5K टचस्क्रीन, डिटैचेबल डिजाइन और Asus Pen सपोर्ट मिलता है। वहीं CM14 और CM15 में MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर और 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
    Asus की ओर से नया अफॉर्डेबल लैपटॉप Asus Dawn 7S Ryzen Edition लॉन्च किया गया है। इसमें AMD का Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर लगा है। यह AI टास्क के लिए समर्पित NPU से लैस किया गया है।
  • Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
    पिछले कुछ वर्षों में टचस्क्रीन वाले लैपटॉप्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ एपल के रुख में भी बदलाव हो सकता है। टचस्क्रीन MacBook में एपल का नया चिपसेट दिया जा सकता है। Bloomberg के एनालिस्ट Mark Gurman का कहना है कि यह एपल का सबसे प्रीमियम लैपटॉप हो सकता है। इस वजह से इसे 'Ultra' ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है।
  • लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
    Logitech ने Mobi Fold और Mobi Fold for Business लॉन्च किए हैं। यह कंपनी का पहला अल्ट्रा-पोर्टेबल फोल्डेबल माउस है, जिसे ट्रैवल करने वाले प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। माउस फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट हो जाता है और खोलते ही ऑटोमैटिकली ऑन हो जाता है। इसमें Adaptive Touch Scrolling, Quiet Click और AI-बेस्ड क्लिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Logitech Mobi Fold एक साथ तीन डिवाइसेज से Bluetooth के जरिए कनेक्ट हो सकता है और फुल चार्ज पर 30 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। इसकी शुरुआती कीमत 79.99 डॉलर रखी गई है।
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस लैपटॉप के लिए 14 इंच और 15 इ के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इनके दोनों डिस्प्ले 16:10 की आस्पेक्ट रेशो और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करते हैं। Lenovo का दावा है कि स्लिम बेजेल्स की वजह से इस लैपटॉप का डिस्प्ले 90 प्रतिशत की एक्टिव एरिया रेशो की पेशकश करता है। इसे लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है।
  • Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
    ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन के विकल्पों में उपलब्ध हैं। Asus Dawn 7 Pro सीरीज में WQXGA (1,600 × 2,560 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ये लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं। इनमें Microsoft Office प्री-इंस्टॉल्ड है। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए फैन और डुअल हीट पाइप दिए गए हैं।
  • 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
    HP ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी का नया EliteBook 8 G2i 13 लैपटॉप यूरोप में पेश किया गया है जिसमें 13 इंच का डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप में 32 जीबी की रैम है और 800 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले पैनल लगा है। इसमें 62Wh की बैटरी लगी है।
  • मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
    Asus ने भारतीय बाजार में नया VM441 AiO लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर के साथ आने वाला इंडस्ट्री का पहला All-in-One Desktop PC है। डिवाइस में 24 इंच Full HD टचस्क्रीन डिस्प्ले, 45 TOPS AI परफॉर्मेंस वाला NPU और Copilot+ फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos Stereo Speakers, 5MP IR कैमरा, Windows Hello सपोर्ट और AI Noise Cancellation फीचर भी दिया गया है। Asus VM441 AiO की शुरुआती कीमत 1,01,990 रुपये रखी गई है।
  • AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
    Lenovo ने नया IdeaPad Slim 5i (15IWC11) लैपटॉप अपनी प्रोडक्ट वेबसाइट पर लिस्ट किया है। लैपटॉप में 15.3 इंच 120Hz IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले, Intel Core 5 320 और Core 7 350 प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं। यह डिवाइस AI PC फीचर्स और Copilot Key के साथ आता है। लैपटॉप में 32GB तक RAM, 1TB SSD स्टोरेज और 70Wh तक बैटरी ऑप्शन दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »