Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस

Lenovo IdeaPad Vibe 15Q8X12 में 15 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस

Photo Credit: Lenovo

Lenovo IdeaPad Vibe 15Q8X12 में 15 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • लैपटॉप में Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
  • 60Hz का रिफ्रेश रेट यह सपोर्ट करता है।
  • लैपटॉप में TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
विज्ञापन

Lenovo ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट लैपटॉप लॉन्च किया है। लैपटॉप में Snapdragon X सीरीज का प्रोसेसर मिलता है। इसमें 50Wh की बैटरी दी गई है। लैपटॉप में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Wi-Fi 7 की कनेक्टिविटी इसमें दी गई है। लैपटॉप में 15 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप 512GB तक स्टोरेज दी गई है। लैपटॉप में TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। 

Lenovo IdeaPad Vibe 15Q8X12 Price

Lenovo IdeaPad Vibe 15Q8X12 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। लैपटॉप की कीमत 799 डॉलर (लगभग 80,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे कई रंगों में पेश किया है जिसमें Chill Blue, Zen Green, Spicy Gold, Radiant Coral, Dreamy Violet वेरिएंट्स को शामिल किया गया है। लैपटॉप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Lenovo IdeaPad Vibe 15Q8X12 Specifications

Lenovo IdeaPad Vibe 15Q8X12 में 15 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 400 निट्स का डिस्प्ले दिया गया है। आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 का है। 60Hz का रिफ्रेश रेट यह सपोर्ट करता है। लैपटॉप में TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। 

लैपटॉप में Wi-Fi 7 की कनेक्टिविटी दी गई है। लैपटॉप में Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ में 8 GB LPDDR5X रैम दी गई है। लैपटॉप में 512GB तक रैम का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है। साउंड के लिए 2x2W के स्पीकर्स दिए गए हैं। यह चार्जिंग के लिए Rapid Charge Express को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार यह 15 मिनट के चार्ज में 3 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 2  USB-A पोर्ट, 2 USB-C पोर्ट दिए गए हैं। DisplayPort 1.2 इसमें दिया गया है। HDMI 1.4 पोर्ट सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  2. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  3. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  4. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  5. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  8. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  9. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »