HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत

HP ZBook Ultra G3a 16 भारत में लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल वर्कस्टेशन में AMD Ryzen AI Max+ PRO प्रोसेसर, 192GB तक यूनिफाइड मेमोरी, 2.8K OLED डिस्प्ले और लोकल AI मॉडल चलाने की क्षमता मिलती है।

HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत

Photo Credit: HP

HP ZBook Ultra G3a 16 में 192GB तक मेमोरी और लोकल AI मॉडल चलाने की क्षमता मिलती है

ख़ास बातें
  • HP ZBook Ultra G3a 16 की कीमत 2,89,990 रुपये, टैक्स अलग
  • इसमें 192GB तक यूनिफाइड मेमोरी और 55 TOPS NPU मिलता है
  • कंपनी के मुताबिक, यह 300 अरब पैरामीटर तक के AI मॉडल चला सकता है
विज्ञापन

HP ने भारत में अपना नया मोबाइल वर्कस्टेशन HP ZBook Ultra G3a 16-inch लॉन्च किया है। इसे AI, इंजीनियरिंग, डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन जैसे प्रोफेशनल कामों के लिए तैयार किया गया है। इसमें AMD Ryzen AI Max+ PRO प्रोसेसर, 192GB तक यूनिफाइड मेमोरी और 16 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह वर्कस्टेशन बड़े AI मॉडल और AI एजेंट्स को लोकल स्तर पर चलाने के साथ जटिल डिजाइन, इंजीनियरिंग और डेवलपमेंट वर्कलोड को संभाल सकता है।

HP ZBook Ultra G3a 16 की कीमत भारत में 2,89,990 रुपये रखी गई है। यह कीमत टैक्स से अलग है। कंपनी के मुताबिक, इसे HP के कमर्शियल चैनल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल वर्कस्टेशन उन प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें ऑफिस के अलावा क्लाइंट साइट और दूसरी जगहों पर भी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की जरूरत होती है।

HP के इस वर्कस्टेशन में AMD Ryzen AI Max+ PRO सीरीज का प्रोसेसर मिलता है। इसका टॉप कॉन्फिगरेशन AMD Ryzen AI Max+ PRO 495 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 192GB तक यूनिफाइड मेमोरी, 160GB तक डेडिकेटेड VRAM और 55 TOPS की NPU क्षमता दी गई है।

कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम 300 अरब पैरामीटर तक के बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) को लोकल स्तर पर चलाने में सक्षम है। इससे AI एप्लिकेशन डेवलप करने, AI एजेंट्स चलाने और जटिल प्रोफेशनल वर्कफ्लो में AI का इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। लोकल प्रोसेसिंग की सुविधा उन कामों के लिए भी उपयोगी हो सकती है, जहां क्लाउड पर निर्भरता कम रखना जरूरी है।

HP ZBook Ultra G3a 16 में 16 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिस्प्ले कलर एक्युरेसी, स्पष्टता और रिस्पॉन्सिवनेस के लिहाज से प्रोफेशनल डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन वर्कलोड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिजाइन की बात करें तो इसका वजन करीब 1.9 किलोग्राम से शुरू होता है और मोटाई 17.9mm है। इसमें नया थर्मल डिजाइन दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक, पुराने डिजाइन की तुलना में TDP को 81.8 फीसदी तक बढ़ाने में मदद करता है। इससे डेस्क से दूर रहते हुए भी 100W तक परफॉर्मेंस हासिल की जा सकती है।

इस मोबाइल वर्कस्टेशन में 96Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। चार्जिंग के लिए HP के 140W और 180W GaN USB-C AC अडैप्टर का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें Wi-Fi उपलब्ध न होने पर कनेक्टिविटी के लिए 5G का ऑप्शन भी दिया गया है। डिवाइस में IT टीमों के लिए आसानी से बदला जा सकने वाला कीबोर्ड दिया गया है, जिससे इसकी सर्विसिंग आसान हो सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें HP Wolf Security भी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »