लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह लैपटॉप OLED पैनल से लैस होकर आता है।
Photo Credit: Asus
Asus ExpertBook A7 में 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Asus ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Asus ExpertBook A7 लैपटॉप है जो अब सस्ते वर्जन में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप का 8GB रैम वाला वेरिएंट कंपनी ने पेश किया है जो 16GB रैम वाले वेरिएंट से प्राइस में काफी कम बताया गया है। लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह लैपटॉप OLED पैनल से लैस होकर आता है। लैपटॉप में 1800p रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसकी बैटरी के लिए कहा गया है कि यह 24 घंटे का बैकअप दे सकती है। आइए जानते हैं Asus ExpertBook A7 की कीमत और सभी खास फीचर्स।
Asus ExpertBook A7 लैपटॉप को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट्स में पेश किया है। UK में लैपटॉप की कीमत £899 (लगभग 1,11,000 रुपये) है। वहीं, बेल्जियम और नीदरलैंड्स में इसे €1,199 (लगभग 1,24,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। जर्मनी में इसकी कीमत €1,219 (लगभग 1,26,000 रुपये) बताई गई है। बेल्जियम, जर्मनी, और UK में लैपटॉप खरीद के लिए उपलब्ध है। वहीं, नीदरलैंड्स में इसकी सेल 30 नवंबर से शुरू होने की बात कही गई है।
Asus ExpertBook A7 में 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में 2880 × 1800 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 100% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके खास फीचर्स में इसका टेक्टाइल कीपैड भी शामिल है जो इसे बहुत आरामदायक बनाता है। लैपटॉप को कंपनी ने मजबूत बॉडी में पेश किया है। यह पुराने मॉडल की तरह सिग्नेचर प्रीमियम यूनीबॉडी मेटल चेसिस में पैक होकर आता है।
प्रोसेसिंग के लिए इस लैपटॉप में Intel Core 5 320 प्रोसेसर लगा है। इसके साथ में कंपनी ने 8GB LPDDR5X RAM की पेअरिंग की है। साथ में 256GB PCIe Gen3 SSD इसमें दी गई है। यह Windows 11 Pro के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6E का सपोर्ट भी मिल जाता है। कंपनी ने हैप्टिक टचपैड के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी भी दी है। इसके पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। लैपटॉप की बैटरी को लेकर कंपनी ने बड़ा दावा किया है। इसके अंदर 65Wh की बैटरी मिलती है। कहा है कि यह लैपटॉप को 24 घंटे तक का बैकअप उपलब्ध करवा सकती है। लैपटॉप का वजन 1.2 kg बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999