Paytm Features

Paytm Features - ख़बरें

  • बैंक बैलेंस खत्म? क्रेडिट कार्ड से ऐसे करें UPI पेमेंट
    अगर बैंक अकाउंट में बैलेंस कम हो और तुरंत पेमेंट करनी हो, तो UPI पर क्रेडिट कार्ड लिंक करना एक काम का विकल्प बन सकता है। Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स अब क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने का सपोर्ट देते हैं। इससे यूजर्स QR कोड स्कैन करके या UPI ID के जरिए सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। कार्ड को ऐप में जोड़ने की प्रक्रिया आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। हालांकि, यूजर्स को समय पर क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने का ध्यान रखना जरूरी है।
  • Google Pay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से नहीं काम करेगा UPI का ये फीचर
    NPCI ने सुरक्षा बढ़ाने और ट्रांजेक्शन से होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए UPI में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। 1 अक्टूबर, 2025 से NPCI पर्सन-टू-पर्सन (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट को बंद करने जा रहा है। इसके जरिए फ्रॉड अक्सर अनजाने में यूजर्स को भुगतान के लिए रिक्वेस्ट भेजते थे, अब इसकी संभावना कम होगी। NPCI ने 29 जुलाई को जारी एक आधिकारिक परिपत्र में बैंकों और पेमेंट ऐप्स को 1 अक्टूबर से ऐसे सभी P2P कलेक्ट ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया बंद करने का निर्देश दिया है।
  • Paytm 'Hide Payment' Feature: अब हाइड करें अपने प्राइवेट ट्रांजेक्शन, ऐसे काम करता है नया फीचर
    Paytm ने अपने ऐप में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो प्राइवेसी से जुड़ा है। इस नए ‘Hide Payment’ फीचर की मदद से अब यूजर किसी भी ट्रांजैक्शन को अपनी पेमेंट हिस्ट्री से हटा सकते हैं या कहें तो छुपा सकते हैं। यानी अगर आपने कोई ऐसा पेमेंट किया है जिसे आप नहीं चाहते कि कोई और देखे, जैसे कोई पर्सनल गिफ्ट, सरप्राइज खर्च या सेंसिटिव पेमेंट, तो अब आप उसे अपनी हिस्ट्री से गायब कर सकते हैं। यह ट्रांजैक्शन गायब तो रहेगा लेकिन पूरी तरह डिलीट नहीं होगा, बल्कि एक सेफ सेक्शन में सेव रहेगा जिसे सिर्फ यूजर ही एक्सेस कर सकेगा।
  • Mahakumbh Soundbox: अब सुनाई ही नहीं, दिखाई भी देगा पेमेंट अलर्ट! आया Paytm का नया साउंडबॉक्स
    Paytm ने डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा आसान बनाने के लिए नया साउंडबॉक्स लॉन्च किया है। नया महाकुंभ साउंडबॉक्स (Mahakumbh Soundbox) डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा आसान, सेफ और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो अपने पेमेंट अलर्ट्स को पब्लिक में तेज आवाज में नहीं सुनना चाहते हैं। क्योंकि यह एक डिजिटल स्क्रीन से लैस है जिस पर यह पेमेंट अलर्ट दिखाएगा।
  • Paytm CEO विजय शेखर शर्मा को नहीं पसंद आ रहा iPhone 16 का कैमरा, अब लेना चाहते हैं ये फोन! जानें
    Paytm सीईओ विजय शेखर शर्मा ने X पर iPhone 16 की कैमरा क्वालिटी के बारे में बताया। शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "मैं हैरान हूं कि कैसे iPhone ने 16 में अपने कैमरे सॉफ्टवेयर/ऐप को इतनी बुरी तरह से खराब कर दिया। यह इतना ज्यादा खराब है कि मैं अब एक Pixel के बारे में सोच रहा हूं। क्या कोई और भी इसी तरह की दिक्कत का सामना कर रहा है?"
  • JioFinance App लॉन्‍च, UPI पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधाएं, अकाउंट खोलने पर मिलेगा डेबिट कार्ड भी, जानें फीचर्स
    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपना अपडेटेड जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च कर दिया है। करीब 4 महीने पहले ऐप का बीटा वर्जन पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि तब से अबतक ऐप को 60 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यूजर्स से मिले फीडबैक के बाद नए ऐप को तैयार किया गया है, जोकि गूगल प्‍ले स्‍टोर, ऐप स्‍टोर और माईजियो से डाउनलोड किया जा सकेगा। JioFinance App का मुकाबला Paytm, phonepe, google Pay जैसे ऐप्‍स से होगा।
  • Paytm लाई देश का पहला ‘NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स’, दुकानों पर अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड से कर पाएंगे पेमेंट, जानें पूरी डिटेल
    Paytm NFC card Soundbox : यह एक टु-इन-वन मोबाइल क्‍यूआर पेमेंट डिवाइस है और एनएफसी कार्ड पेमेंट टेक्‍नॉलजी व मोबाइल क्‍यूआर पेमेंट दोनों को सपोर्ट करती है।
  • चैटिंग का नया ठिकाना Paytm Inbox, जानें इसके बारे में सबकुछ
    पेटीएम सिर्फ वॉलेट नहीं रहा। अब यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म भी हो गया। कंपनी ने इनबॉक्स फीचर लॉन्च किया है। पेटीएम इनबॉक्स से यूज़र मैसेज, तस्वीरें और वीडियो भेज सकते हैं। इसके अलावा आप पैसे भेजने और मांगने के लिए भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। व्हाट्सऐप की तरह यह भी लाइव लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर से लैस है।
  • पेटीएम में नए अपडेट के साथ आए कई सारे काम के नए फ़ीचर
    डिजिटल पेमेंट ब्रांड पेटीएम ने नए फ़ीचर के साथ ऐप को अपडेट कर दिया है। अब ऐप में पैसे जोड़ना और भुगतान करना पहले से ज्यादा आसान होगा। इसके साथ ही पेटीएम ने बैंक में ट्रांसफर के लिए व्यापारियों के लिए लिमिट बढ़ाते हुए 50,000 रुपये कर दी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »