• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Mahakumbh Soundbox: अब सुनाई ही नहीं, दिखाई भी देगा पेमेंट अलर्ट! आया Paytm का नया साउंडबॉक्स

Mahakumbh Soundbox: अब सुनाई ही नहीं, दिखाई भी देगा पेमेंट अलर्ट! आया Paytm का नया साउंडबॉक्स

महाकुंभ साउंडबॉक्स में क्यूआर कोड फीचर भी दिया गया है।

Mahakumbh Soundbox: अब सुनाई ही नहीं, दिखाई भी देगा पेमेंट अलर्ट! आया Paytm का नया साउंडबॉक्स

Photo Credit: Paytm

Paytm ने डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा आसान बनाने के लिए नया साउंडबॉक्स लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • ग्राहक अब डिजिटल स्क्रीन पर तुरंत पेमेंट अलर्ट देख पाएंगे
  • पेमेंट्स को और ज्यादा आसान, सेफ और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया
  • इसमें 3W स्पीकर लगा है।
विज्ञापन
Paytm ने डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा आसान बनाने के लिए नया साउंडबॉक्स लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया महाकुंभ साउंडबॉक्स (Mahakumbh Soundbox) है। यह डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा आसान, सेफ और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो अपने पेमेंट अलर्ट्स को पब्लिक में तेज आवाज में नहीं सुनना चाहते हैं। क्योंकि यह एक डिजिटल स्क्रीन से लैस है जिस पर यह पेमेंट अलर्ट दिखाएगा। यानी भीड़-भाड़ वाली जगहों, शोर-शराबे और ऐसी ही जगहों पर पेमेंट करना और चेक करना आसान हो जाएगा। 

महाकुंभ साउंडबॉक्स (Mahakumbh Soundbox) की मदद से व्यापारी और ग्राहक अब डिजिटल स्क्रीन पर तुरंत पेमेंट अलर्ट देख पाएंगे। Paytm ने डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा आसान बनाने के लिए नया साउंडबॉक्स लॉन्च किया है।इसके अलावा यह कई और तरह की जानकारी भी इस स्क्रीन पर दिखाता है। यूजर देख पाएंगे कि उन्होंने उस समय तक कितने ट्रांजेक्शन किए हैं। नया महाकुंभ साउंडबॉक्स मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट है। यह नया साउंडबॉक्स खास तौर पर उन जगहों के लिए उपयोगी है जहां भीड़ होती है, जैसे मेला, बाजार, मंदिर या किसी तरह के बड़े आयोजनों में लगाए जाने वाले स्टॉल। डिजिटल स्क्रीन व्यापारी और ग्राहक, दोनों को ही लेन-देन की संख्या, पेमेंट का अमाउंट और नेटवर्क की स्थिति भी दिखती है।  

महाकुंभ साउंडबॉक्स में क्यूआर कोड फीचर भी दिया गया है। यानी ग्राहक स्कैन करके सभी यूपीआई ऐप से भुगतान कर सकते हैं। इसमें 3W स्पीकर लगा है। यह साउंडबॉक्स 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है। व्यापारी अपनी पसंदीदा भाषा में अलर्ट पा सकते हैं। कंपनी के अनुसार, साउंड बॉक्स की बैटरी लगभग 10 दिन तक चल सकती है। 

नए साउंडबॉक्स में डिजिटल स्क्रीन रहने के चलते किसी भी तरह के फ्रॉड की संभावना कम हो जाती है जिससे यह अन्य साउंडबॉक्स से ज्यादा सेफ बन जाता है। इससे किए गए दिनभर के ट्रांजैक्शन इसमें रिकॉर्ड होते रहते हैं। इससे विक्रेता या व्यापारी उस दिन की पूरी बिक्री का अंदाजा भी लगा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G का सपोर्ट है। इसमें सिम लगाकर इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  3. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  4. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  5. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  6. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  8. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  9. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  10. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »