चैटिंग का नया ठिकाना Paytm Inbox, जानें इसके बारे में सबकुछ

पेटीएम सिर्फ वॉलेट नहीं रहा। अब यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म भी हो गया। कंपनी ने इनबॉक्स फीचर लॉन्च किया है। पेटीएम इनबॉक्स से यूज़र मैसेज, तस्वीरें और वीडियो भेज सकते हैं। इसके अलावा आप पैसे भेजने और मांगने के लिए भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। व्हाट्सऐप की तरह यह भी लाइव लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर से लैस है।

चैटिंग का नया ठिकाना Paytm Inbox, जानें इसके बारे में सबकुछ
विज्ञापन
पेटीएम सिर्फ वॉलेट नहीं रहा। अब यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म भी हो गया। कंपनी ने इनबॉक्स फीचर लॉन्च किया है। पेटीएम इनबॉक्स से यूज़र मैसेज, तस्वीरें और वीडियो भेज सकते हैं। इसके अलावा आप पैसे भेजने और मांगने के लिए भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। व्हाट्सऐप की तरह यह भी लाइव लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर से लैस है। यह कोई अलग ऐप नहीं है। इनबॉक्स, पेटीएम ऐप का हिस्सा है। और इसके लिए ऐप को अपना अपडेट करना होगा। लेटेस्ट पेटीएम ऐप में सबसे नीचे की तरफ़ नेविगेशन बार में इनबॉक्स का विकल्प दिखेगा।

व्हाट्सऐप को चुनौती देने के इरादे से पेटीएम ब्लॉग पोस्ट पर नए फ़ीचर में मैसेज रीकॉल फ़ीचर पर जोर देकर बताया है। व्हाट्सऐप में हाल ही में डिलीट फॉर एवरीवन फ़ीचर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, Paytm Inbox में एक और व्हाट्सऐप फ़ीचर- लोकेशन शेयरिंग भी दिया गया है।


पेटीएम से चैट करने के लिए...
  1. इनबॉक्स पर टैप करें
  2. आपको सबसे ऊपर मैसेज, नोटिफिकेशन, ऑर्डर और गेम्स आइकन दिखेंगे
  3. नीचे, दांयीं तरफ़ दिख रहे नए मैसेज बटन पर क्लिक करें
  4. अब पेटीएम इस्तेमाल करने वाले कॉन्टेक्ट से चैट शुरू कर सकते हैं
  5. यहां आपको वहीं कॉन्टेक्ट दिखेंगे जो पेटीएम इस्तेमाल करते हैं
  6. लेकिन अगर आप किसी ऐसे यूज़र के साथ चैट करते हैं या पैसे मंगाते हैं जिनके पास लेटेस्ट वर्ज़न (या आईओएस यूज़र) नहीं है तो उन्हें आपका मैसेज नहीं मिलेगा।
  7. आप चाहें तो ग्रुप भी क्रिएट कर सकते हैं
  8. चैट विंडो में सबसे नीचे की तरफ़ मैसेज, कैमरा, गैलरी, सेंड एंड रिसीव मनी और एक लोकेशन आइकन दिखेगा।
  9. मैसेज में जाकर टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं
  10. कैमरा आइकन में जाकर आप रियल टाइम तस्वीरें लेकर साझा कर सकते हैं
  11. गैलरी में जाकर पहले से फोन में सेव तस्वीरें भेजी जा सकती हैं।
  12. पैसे भेजने के लिए और मंगाने के लिए दो अलग-अलग आइकन हैं
  13. जितने रुपये भेजना चाहते हैं वो लिखें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें
  14. लोकेशन विकल्प पर टैप कर आपकी लोकेशन कॉन्टेक्ट के साथ शेयर हो जाएगी।  यह गूगल मैप्स के ज़रिए संभव होता है।

पेटीएम इनबॉक्स फ़ीचर के यूज़र इंटरफेस ने हमें थोड़ा निराश किया क्योंकि आप किसी टेक्स्ट मैसेज सिर्फ एक सिंगल लाइन तक ही सीमित है। इसका मतलब है कि अगर आप सात-आठ शब्द से ज़्यादा लंबा मैसेज टाइप करते हैं तो आप शुरुआत में क्या लिख रहे थे यह नही देख पाएंगे। इसके चलते मैसेज को शुरुआत से एडिट करना भी कठिन हो जाता है। कंपनी का कहना है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड है। और यूज़र निज़ी चैट के अलावा ग्रुप चैट भी कर सकते हैं।

बता दें कि इनबॉक्स फ़ीचर आपके पेटीएम से लिंक फोन नंबर का इस्तेमाल करता है। अच्छी बात है कि हमने देखा कि कि  हमारे लगभग हमारे सभी कॉन्टेक्ट पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं।  इसकी वजह है देश में पेटीएम के बड़े यूज़रबेस का होना। ई-कॉमर्स डील का फायदा लेने, उबर के भुगतान और कैश की उपलब्धता ना होने पर ऑफलाइन भुगतान करने के चलते बहुत सारे लोग अब पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं। और बाकी दूसरे नए मैसेजिंग ऐप के बीच पेटीएम इनबॉक्स का यह बड़ा फायदा है। बाकी दूसरे नए मैसेजिंग ऐप के बीच पेटीएम इनबॉक्स का यह बड़ा फायदा है। पेटीएम एंड्रॉयड ऐप पर नया उपलब्ध है और उम्मीद है कि जल्द ही आईओएस पर भी इस फ़ीचर को रोलआउट कर दिया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि भारत में नवंबर 2016 में नोटबंदी के समय तेजी से पेटीएम यूज़र की संख्या बढ़ी। पेटीएम का यह भी कहना है कि अभी ऐप के 20 करोड़ से ज़्यादा वॉलेट हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: paytm, paytm inbox, inbox, inbox feature, paytm inbox feature
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »