Oppo Reno 15 Launch

Oppo Reno 15 Launch - ख़बरें

  • Oppo Reno 15 FS 5G हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    Oppo Reno 15 FS 5G में 6,500 mAh की बैटरी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह हाल ही में भारत में लॉन्च की गई Oppo Reno 15 सीरीज में शामिल होगा।
  • Oppo Reno 15 सीरीज भारत में लॉन्च: जानें 200MP कैमरा, 12GB तक रैम वाले 4 मॉडल्स के प्राइस और स्पेसिफिकेशंस
    Oppo ने भारत में Reno 15 Series को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini और Reno 15c शामिल हैं। नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत Pro Mini मॉडल है, जो कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम फीचर्स देने का दावा करता है। स्मार्टफोन्स में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 200MP तक कैमरा, MediaTek और Snapdragon चिपसेट, 7,000mAh तक बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सभी मॉडल्स Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर काम करते हैं। सीरीज की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है।
  • Oppo Reno 15 सीरीज के भारत में लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई कीमत, फैंस के हाथ लग सकती है निराशा!
    Oppo की अपकमिंग Reno 15 सीरीज को लेकर भारत में कीमतों से जुड़ा एक लीक सामने आया है। लीक्ड इंटरनल डॉक्यूमेंट के मुताबिक, Reno 15, Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro मॉडल्स मौजूदा सीरीज के मुकाबले महंगे हो सकते हैं। लिस्टिंग में अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतें दी गई हैं, जो 45,999 रुपये से शुरू होकर 72,999 रुपये तक जाती हैं। इस बीच Flipkart और Amazon पर Reno 15 सीरीज के लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुके हैं, जिनसे प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी कुछ डिटेल्स कन्फर्म होती हैं। हालांकि, Oppo ने कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Oppo Reno 15 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Oppo Reno 15 Pro, और Oppo Reno 15 Pro Max को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का Reno 15 Pro एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के रूप में आता है जिसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Reno 15 Pro Max में ज्यादा बड़ा 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। स्मार्टफोन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करते हैं।
  • Upcoming Smartphones January 2026: Oppo Reno 15, Realme 16 Pro, Poco M8 जैसे स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च
    आप नए साल में कोई नया और लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो जनवरी 2026 में Realme, Poco, Redmi जैसे ब्रांड्स के कई मिडरेंज स्मार्टफोन बहुत जल्द दस्तक देने वाले हैं। 2025 की तरह इस साल भी कई नामी कंपनियों के स्मार्टफोन हलचल मचाने के लिए तैयार हैं। Poco M8 फोन लॉन्च डेट 8 जनवरी 2026 के लिए निर्धारित है। Realme 16 Pro सीरीज भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है।
  • Oppo Reno 15 Pro Mini लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक
    Oppo Reno 15 Pro Mini कंपनी की अपकमिंग Oppo Reno 15 सीरीज में नया स्मार्टफोन हो सकता है। भारत में यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर देबायन रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट की स्मूदनेस प्रदान करेगा।
  • Oppo Reno 15 Pro Max में 12GB रैम, Dimensity चिपसेट का खुलासा, लॉन्च से पहले यहां दिखा फोन
    Oppo Reno 15 सीरीज में कथित Oppo Reno 15 Pro, Oppo Reno 15 Pro Max मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। सीरीज के ये दोनों मॉडल लॉन्च से पहले गीकबेंच लिस्टिंग में नजर आए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स को लेकर टिप्स्टर एनविन (@ZionsAnvin) ने खुलासा किया है कि फोन गीकबेंच पर लिस्टेड हैं। Geekbench लिस्टिंग कहती है कि फोन में 12 जीबी रैम होगी। इन दोनों ही मॉडल्स में Dimensity 8450 चिपसेट आने वाला है।
  • Upcoming Smartphones December 2025: OnePlus 15R, Realme 16 Pro समेत मार्केट में लॉन्च होने जा रहे ये स्मार्टफोन
    आने वाले दिनों OnePlus, Realme, Samsung जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें OnePlus 15R, Realme 16 Pro सीरीज के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro प्लस अभी से काफी चर्चा बटोर रहे हैं। OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • Oppo Reno 15 के इंटरनेशनल मॉडल में हो सकता है नया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 
    इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3.5 x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में चीन में लाए गए Oppo Reno 15 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
  • Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition को 15 नवंबर को मेक्सिको में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मेक्सिको में वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर Darth Vader की इमेज है। Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition एक लिमिटेड एडिशन कलेक्टर बॉक्स में होगा।
  • Oppo Reno 15 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च, 50 मेापिक्सल का हो सकता है फ्रंट कैमरा
    इस सीरीज के बेस वेरिएंट को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Aurora Blue, Starlight Bow और Canele Brown कलर्स में खरीदा जा सकेगा। भारत में यह स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने लॉन्च की जा सकती है।
  • Oppo ने लॉन्च किया Reno 14F 5G, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Reno 14F 5G को ताइवान की ई-कॉमर्स साइट TW Forwardmall पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस NTD 14,300 (लगभग 41,870 रुपये), 12 GB + 256 GB का NTD 15,200 (लगभग 44,510 रुपये) और 12GB + 512GB वाले वेरिएंट का NTD 22,700 (लगभग 66,000 रुपये) का है।
  • Oppo के Reno 14 Pro में होगी 6.83 इंच की स्क्रीन, 6,200mAh बैटरी
    Oppo ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Reno 14 Pro के डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी दी है। पिछले वर्ष पेश किए गए Reno 13 Pro के समान इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी फ्लैट स्क्रीन स्लिम बेजेल्स और सेंटर में फ्रंट कैमरा के साथ होगी। Reno 14 Pro में 6,200 mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Oppo Reno 13, 13 Pro 5G फोन भारत में 12GB रैम, OLED डिस्प्ले के साथ होंगे लॉन्च! फीचर्स का खुलासा
    Oppo Reno 13 सीरीज भारत में जल्द ही पेश की जा सकती है। इसमें दो मॉडल्स Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro 5G शामिल होंगे जो Flipkart से खरीदे जा सकेंगे। Oppo Reno 13 फोन में शुरुआती वेरिएंट 8GB रैम के साथ आ सकता है। दोनों ही फोन में OLED डिस्प्ले होंगे जिनमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »