Oppo Reno 15 Pro Max में 12GB रैम, Dimensity चिपसेट का खुलासा, लॉन्च से पहले यहां दिखा फोन

Geekbench लिस्टिंग कहती है कि फोन में 12 जीबी रैम होगी।

Oppo Reno 15 Pro Max में 12GB रैम, Dimensity चिपसेट का खुलासा, लॉन्च से पहले यहां दिखा फोन

Reno 15 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च जनवरी 2026 में संभावित है।

ख़ास बातें
  • Reno 15 सीरीज का लॉन्च जनवरी 2026 में संभावित है।
  • Geekbench लिस्टिंग कहती है कि फोन में 12 जीबी रैम होगी।
  • दोनों ही मॉडल्स में Dimensity 8450 चिपसेट आने वाला है।
विज्ञापन

Oppo Reno 15 सीरीज को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। इस सीरीज में हाई एंड मॉडल्स भी शामिल होंगे जिनका नाम Oppo Reno 15 Pro, Oppo Reno 15 Pro Max बताया जा रहा है। इसके साथ ही सीरीज में अन्य मॉडल्स जैसे Reno 15 Mini, Reno 15, Reno 15F भी पेश किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Max को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है जहां पर इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में अहम डिटेल्स सामने आ रहे हैं। फोन में 12 जीबी रैम बताई गई है और डाइमेंसिटी का पावरफुल चिपसेट आ सकता  है। आइए विस्तार से जानते हैं लेटेस्ट अपडेट के बारे में। 

Oppo Reno 15 सीरीज में कथित Oppo Reno 15 Pro, Oppo Reno 15 Pro Max मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। सीरीज के ये दोनों मॉडल लॉन्च से पहले गीकबेंच लिस्टिंग में नजर आए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स को लेकर टिप्स्टर एनविन (@ZionsAnvin) ने खुलासा किया है कि फोन गीकबेंच पर लिस्टेड हैं। Geekbench लिस्टिंग कहती है कि फोन में 12 जीबी रैम होगी। इन दोनों ही मॉडल्स में Dimensity 8450 चिपसेट आने वाला है। हालांकि चिपसेट का नाम लिस्टिंग में मेंशन नहीं है, लेकिन इनके सीपीयू और जीपीयू डिटेल्स चिपसेट का खुलासा करते हैं। 

Reno 14 Pro में भी कंपनी ने इसी चिपसेट का इस्तेमाल किया था। Reno 15 Pro Max ने सिंगल कोर टेस्ट में 1596 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 6,124 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं, Reno 15 Pro ने सिंगल टेस्ट में 1620 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 1620 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

Reno 15 सीरीज का लॉन्च जनवरी 2026 में संभावित है। चीनी मॉडल्स की बात करें तो सीरीज में Reno 15c, Reno 15, और Reno 15 Pro आता है। Reno 15c फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। वहीं, Reno 15 और Reno 15 Pro में Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है। तीनों ही फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 50MP का मेन कैमरा है। फोन में 6500mAh तक बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.32 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8450
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1216x2640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8450
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1272x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »