Oppo Leaks

Oppo Leaks - ख़बरें

  • Oppo A6x के लॉन्च से पहले कीमत लीक, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी से होगा लैस!
    भारत में लॉन्च से पहले Oppo A6x का प्राइस लीक हो गया है। यह फोन 13 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च हो सकता है। फोन में 4 जीबी रैम, और 6 जीबी रैम वेरिएंट्स आ सकते हैं। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है और 6500mAh की विशाल बैटरी से यह लैस होगा।
  • 12GB रैम, 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Oppo Reno 15C फोन, लीक में खुलासा
    Oppo Reno 15C के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन में 6.59 इंच साइज वाला LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। इस स्क्रीन में कंपनी 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दे सकती है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिल सकता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
  • OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को, धांसू फीचर्स के साथ OnePlus Ace 6 भी देगा दस्तक!
    OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। OnePlus Ace 6 का लॉन्च भी कंपनी इसके साथ ही करेगी। OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को Oppo e-Shop, JDMall जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया गया है। OnePlus 15 कंपनी की ओर से पहला फोन होगा जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।
  • OnePlus Pad 2 Pro आया Oppo वेबसाइट पर नजर, 16GB रैम, 12,140mAh बैटरी के साथ 13 मई को होगा लॉन्च!
    OnePlus Pad 2 Pro मार्केट में अगले हफ्ते दस्तक देने वाला है जब कंपनी इसे चीन में पेश करेगी। यह चीन में Oppo स्टोर पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में इस टैबलेट के बारे में कई मेन स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। टैबलेट दो रंगों में आएगा। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है और 12,140mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • Oppo Find X9 Ultra में होगा धांसू 200 मेगापिक्सल 10X जूम कैमरा! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
    Oppo Find X9 Ultra लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। Oppo Find X9 Ultra का कैमरा अभी से चर्चा में है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा जो कि Oppo Find X8 Ultra में 50MP का लेंस था। हालांकि फोन का दूसरा टेलीफोटो कैमरा रिजॉल्यूशन के मामले में पुराने मॉडल जैसा ही हो सकता है। नया 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 10X जूम रेंज के साथ आ सकता है।
  • Oppo Find N5 अगले 2 हफ्तों में होगा लॉन्च! दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल फोन का टीजर वीडियो आउट
    वीबो पर Zhou Yibao का लेटेस्ट पोस्ट कहता है कि Oppo Find N5 को चीन में अगले दो हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा, जिसका मतलब है कि फोन 19 या 20 फरवरी के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट के आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है। Oppo ने एक अन्य पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया, जो Find N5 के पतले डिजाइन को टीज करता है। इसमें दिखाया गया है कि Find N5 अपने पिछले जनरेशन के मॉडल, Find N3 की तुलना में और अधिक पतला होगा। 
  • Oppo Find N5 फोन की इमेज फिर लीक, डिस्प्ले और कैमरा का डिजाइन आया नजर!
    Oppo Find N5 की ताजा इमेज लीक हो गई हैं। लीक हुई इमेज में फोन के डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता है। फोन फोल्डेड स्थिति में 9.2mm का बताया गया है। कंपनी के अनुसार यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होगा। कंपनी ने कैमरा बम्प को काफी घटा दिया है। फोन में अलर्ट स्लाइडर है जो लेफ्ट स्पाइन पर है। राइट में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं।
  • Oppo Find N5 को मिला 3C सर्टीफिकेशन, 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग जैसे होंगे फीचर्स!
    Oppo Find N5 फरवरी में चीन की मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। इसके दो वेरिएंट्स यहां पर नजर आए हैं जिनके मॉडल नम्बर PKH110 और PKH120 बताए गए हैं। PKH110 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। दोनों ही वेरिएंट्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना है। फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी होगी। फोन टाइटेनियम बिल्ड में आ सकता है।
  • Oppo Find N5 की लाइव फोटो लीक, मात्र 4mm मोटाई के साथ होगा सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन!
    Oppo Find N5 के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक हो गई है। इसकी कैमरा सेंसर प्लेसमेंट वैसी ही कही जा सकती है जैसी कि OnePlus 13 में दी गई है। कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश बॉटम राइट कॉर्नर में दिया गया है। वहीं ऊपरी राइट कॉर्नर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को जगह दी गई है। इसमें IPX8 रेटिंग देखने को मिलेगी। फोन फरवरी में लॉन्च हो सकता है।
  • 50MP के 4 कैमरा, 2K फ्लैट डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा Oppo Find X8 Ultra फोन!
    Oppo Find X8 Ultra के डिस्प्ले और कैमरा डिटेल ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन में 2.5D फ्लैट 2K डिस्प्ले होगा। फोन में टेलीफोटो मैक्रो कैमरा आने की बात सामने आई है। फोन में 50MP Sony LYT-900 मेन सेंसर, 50MP Sony IMX906 टेलीफोटो सेंसर, 50MP Sony IMX882 6x ऑप्टिकल जूम सेंसर, 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 अल्ट्रावाइड सेंसर भी आ सकता है।
  • Oppo Find X8 Ultra में मिलेगा 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले, टेलीफोटो मैक्रो कैमरा! जानें कब होगा लॉन्च?
    Oppo Find X8 Ultra पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है Find X8 सीरीज का कथित टॉप-एंड मॉडल 6000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आ सकता है। एक लेटेस्ट लीक में इशारा दिया गया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में 2.5D फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, इसके रियर कैमरा सेटअप की जानकारी भी दी गई है।
  • Oppo A5 (2025) फोन लॉन्च होगा 12GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ! TENAA लिस्टिंग में धांसू फीचर्स लीक
    Oppo जल्द ही अपना नया फोन Oppo A5 (2025) लॉन्च कर सकती है। कंपनी का यह फोन चीन की TENAA सर्टीफिकेशन में नजर आया है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED पैनल, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 6500mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग होगी। फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 के साथ आ सकता है।
  • Oppo Find N5 होगा दुनिया का सबसे पतला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन, ऐसा होगा कैमरा मॉड्यूल
    ‘Oppo Find N5’ कुछ वक्‍त से खबरों में है। हाल ही में कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह इस डिवाइस को फरवरी में चीन में पेश करेगी। ओपो का दावा है कि Oppo Find N5 दुनिया का सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन होगा। माना जा रहा है कि फोन को थिन बनाने के लिए कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल का साइज घटाया है। अब एक लीक में इस फोन के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन को लेकर ज्‍यादा जानकारी मिली है।
  • Oppo Find X8 Ultra से पहले लॉन्च होगा फोल्डेबल Oppo Find N5, स्पेसिफिकेशंस भी लीक!
    Oppo की Find सीरीज में दो नए स्मार्टफोन के लॉन्च टाइम का खुलासा हुआ है। कंपनी के Find मैनेजर Zhou Yibao ने Weibo पर बताया है कि Find X8 Ultra से पहले कंपनी Find N5 फोल्डेबल को पेश कर सकती है। Oppo Find N5 फोन में बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले होगा और यह 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। कयास है कि फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन होगा।
  • Oppo Find N5 फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन में मिलेगी बड़ी बैटरी, होंगे 50MP वाले 3 कैमरा, जानें डिटेल
    फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स का मार्केट अभी भी प्रीमियम यूजर्स तक सिमटा हुआ है। टेक्‍नो जैसे ब्रैंड्स ने कीमतों में थोड़ा ब्रेक लगाने की कोशिश की है, लेकिन सैमसंग और चाइनीज मेकर्स अभी भी लाख रुपये से ऊपर की डिवाइस लॉन्‍च कर रहे हैं। ओपो भी इस सेगमेंट में दमदार बनना चाहती है। हाल ही में Oppo Find सीरीज के प्रोडक्‍ट हेड झोउ यिबाओ ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर यूजर्स से फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन को लेकर उनकी प्रतिक्र‍िया जानी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »