Oppo F33 Pro के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट लीक हो गए हैं, जिसमें 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा शामिल हैं।
Photo Credit: Oppo
Oppo जल्द ही भारत में अपनी F-सीरीज के नए स्मार्टफोन्स Oppo F33 और Oppo F33 Pro लॉन्च कर सकता है। एक लेटेस्ट लीक में इसके स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ कीमत और लॉन्च डेटा को शेयर किया गया है। टिप्सटर के मुताबिक, Oppo F33 Pro को 14 अप्रैल को पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। फोन में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की बात सामने आई है, जिससे यह पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड के तौर पर आ सकता है।
टिपस्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने Passionategeekz के साथ मिलकर इसकी लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Oppo F33 Pro में 6.57-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले और IP69K रेटिंग मिल सकती है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek 6360 Max चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है।
बैटरी के मामले में फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा, दावा किया गया है कि अपकमिंग Oppo फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री तक हो सकता है।
फोन में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल दिए जाने की बात कही गई है, जबकि पिछले मॉडल (Oppo F31 Pro) में सर्कुलर डिजाइन मिलता था। लीक इमेज में फोन को ब्लू और रेड कलर ऑप्शन्स में दिखाया गया है और इसका वजन करीब 194 ग्राम बताया गया है।
जैसा की हमने बताया कि टिपस्टर ने Oppo F33 Pro की कीमत 35,000 रुपये के अंदर बताई है। तुलना के लिए बता दें कि Oppo F31 Pro को कंपनी ने 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
फिलहाल Oppo ने F33 या F33 Pro को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है, इसलिए लॉन्च के समय स्पेसिफिकेशन्स और कीमत में बदलाव संभव है। जैसा कि
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स