iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!

फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है।

iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!

Photo Credit: X/@ZionsAnvin

अपकमिंग iQOO फोन 8,400mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर होगा।
  • फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस बताया गया है।
  • फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिल सकता है।
विज्ञापन

iQOO 16 का लॉन्च जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, फोन के लीक्स का सिलसिला भी तेज हो रहा है। कंपनी का फ्लैगशिप फोन सितंबर में ही दस्तक दे सकता है। अब लेटेस्ट लीक इसकी बैटरी का खुलासा करता है। हाल ही में चीन से जाने माने टिप्स्टर ने लीक किया था कि iQOO 16 बैटरी कैपिसिटी 8500mAh की रहने वाली है। लेकिन अब इसी टिप्स्टर ने बैटरी कैपिसिटी को नए कंफिग्रेशन में कंफर्म किया है। फोन में नया कैमरा मॉड्यूल डिजाइन बताया गया है। साथ ही धांसू डिस्प्ले फीचर्स भी कहे जा रहे हैं। आइए जानते हैं iQOO 16 के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

iQOO 16 का लॉन्च इसी महीने संभावित बताया जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशंस चर्चा में हैं। अब जाने माने चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बैटरी को लेकर नया खुलासा (via) किया है। टिप्स्टर ने कंफर्म का दावा करते हुए कहा कि फोन 8,400mAh बैटरी से लैस होगा। इससे पहले इसमें टिप्स्टर ने 8500mAh बैटरी बताई थी। जाहिर तौर पर यह iQOO 15 (₹3500 सस्ता खरीदें) से ज्यादा है जिसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। इस लिहाज से अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 16 बैटरी में बड़ा अपग्रेड ला रहा है। 

iQOO 16 के डिस्प्ले फीचर्स भी चर्चा में हैं। फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर बताया गया है। फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस होगा जो कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होने वाला है। इसका लॉन्च अभी बाकी है। फोन में 16GB रैम का सपोर्ट होगा। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आ सकता है। 

कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन में कैमरा मॉड्यूल बदलकर आने वाला है। यह नए डिजाइन में आएगा। इसमें स्क्वायर शेप कैमरा आइलैंड होगा जिसमें बड़े राउंडेड किनारे होंगे। फोन में तीन कैमरा का सेटअप मिलने वाला है। रियर में टेक्सचर्ड फिनिश के साथ खास वेरिएंट भी आ सकता है। फोन का एक और अहम फीचर इसकी ड्यूरेबिलिटी होगी। कंपनी इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दे सकती है। लॉन्च सितंबर में सुझाया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Brighter, smoother AMOLED display
  • Excellent all-round performance
  • Cleaner, refined software experience
  • Improved cameras
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Noticeably thick bottom bezel
  • Black levels are not deepest
  • Inconsistent low-light portraits
डिस्प्ले6.85 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »