Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। Oppo Find N5 तीन शेड्स- Dusk Purple, Jade White और Satin Black में लॉन्च होगा। फोन में पिछले मॉडल Oppo Find N3 की तुलना में कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन बदला नजर आ रहा है। फोन में अलर्ट स्लाइडर और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है। ओप्पो का Find N5 5,600mAh बैटरी से लैस होगा।
Oppo Find N5 की ताजा इमेज लीक हो गई हैं। लीक हुई इमेज में फोन के डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता है। फोन फोल्डेड स्थिति में 9.2mm का बताया गया है। कंपनी के अनुसार यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होगा। कंपनी ने कैमरा बम्प को काफी घटा दिया है। फोन में अलर्ट स्लाइडर है जो लेफ्ट स्पाइन पर है। राइट में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं।
Oppo Find N5 फरवरी में चीन की मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। इसके दो वेरिएंट्स यहां पर नजर आए हैं जिनके मॉडल नम्बर PKH110 और PKH120 बताए गए हैं। PKH110 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। दोनों ही वेरिएंट्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना है। फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी होगी। फोन टाइटेनियम बिल्ड में आ सकता है।
Oppo Find N5 के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक हो गई है। इसकी कैमरा सेंसर प्लेसमेंट वैसी ही कही जा सकती है जैसी कि OnePlus 13 में दी गई है। कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश बॉटम राइट कॉर्नर में दिया गया है। वहीं ऊपरी राइट कॉर्नर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को जगह दी गई है। इसमें IPX8 रेटिंग देखने को मिलेगी। फोन फरवरी में लॉन्च हो सकता है।
OPPO Find N5 कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है जिसे अब कई ग्लोबल सर्टीफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं। इससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। फोन में 5700mAh बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग होगी। यह IPX8 रेटिंग से लैस हो सकता है।
Oppo Find N5 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में 8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा बताया गया है। रियर में मेन लेंस 50MP का होगा। फोन 5700mAh बैटरी के साथ आ सकता है। साथ में 80W चार्जिंग फीचर हो सकता है।
इसे चीन के बाहर के मार्केट्स में OnePlus Open 2 के तौर पर पेश किया जा सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च किए गए Oppo Find N3 की यह जगह लेगा। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के इस्तेमाल वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। Oppo के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Zhou Yibao ने बताया है कि Find N5 को Find X8 Ultra से पहले लॉन्च किया जाएगा।
ओपो कई नई डिवाइसेज पर काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले चीन के रेडियो सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म डेटाबेस पर मॉडल नंबर PKH120 के साथ एक अपकमिंग ओपो फोन को देखा गया। ओपो के एक और फोन का मॉडल नंबर PKH110 है, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी नहीं है। दोनों मॉडल्स को अब UFSC चार्जिंग डेटाबेस में देखा गया है। कहा जाता है कि ये फोन ओपो के Find N5 या Find X8 Mini हो सकते हैं।
Oppo की Find सीरीज में दो नए स्मार्टफोन के लॉन्च टाइम का खुलासा हुआ है। कंपनी के Find मैनेजर Zhou Yibao ने Weibo पर बताया है कि Find X8 Ultra से पहले कंपनी Find N5 फोल्डेबल को पेश कर सकती है। Oppo Find N5 फोन में बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले होगा और यह 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। कयास है कि फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन होगा।
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट अभी भी प्रीमियम यूजर्स तक सिमटा हुआ है। टेक्नो जैसे ब्रैंड्स ने कीमतों में थोड़ा ब्रेक लगाने की कोशिश की है, लेकिन सैमसंग और चाइनीज मेकर्स अभी भी लाख रुपये से ऊपर की डिवाइस लॉन्च कर रहे हैं। ओपो भी इस सेगमेंट में दमदार बनना चाहती है। हाल ही में Oppo Find सीरीज के प्रोडक्ट हेड झोउ यिबाओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर यूजर्स से फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी।
कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। चीन में पेश की गई इस सीरीज में Find X8 Ultra को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। Find X8 Ultra के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष Oppo Find N5 के साथ लाया जा सकता है।