Oppo Find N5 फोन की इमेज फिर लीक, डिस्प्ले और कैमरा का डिजाइन आया नजर!

फोन फोल्डेड स्थिति में 9.2mm का बताया गया है।

Oppo Find N5 फोन की इमेज फिर लीक, डिस्प्ले और कैमरा का डिजाइन आया नजर!

Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन फोल्डेड स्थिति में 9.2mm का बताया गया है।
  • कंपनी के अनुसार यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होगा।
  • फोन में अलर्ट स्लाइडर है जो लेफ्ट स्पाइन पर है।
विज्ञापन
Oppo Find N5 को लेकर इन दिनों एक के बाद एक लीक्स सामने आ रहे हैं। फोन चीन की मार्केट में फरवरी में दस्तक देने जा रहा है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। अब इस फोन की नई इमेज ऑनलाइन लीक हुई हैं जिनमें इसके डिजाइन और कैमरा के बारे में काफी कुछ पता चलता है। फोन अपने स्लिम बिल्ड को लेकर भी लगातार चर्चा में है। आइए जानते हैं नई लीक हुई इमेज इस बारे में और क्या जानकारी देती हैं। 

Oppo Find N5 की ताजा इमेज लीक हो गई हैं। Weibo पर एक जाने माने इंफ्ल्यूएंसर Chen Zhen ने इन्हें लीक किया है। लीक हुई इमेज में फोन के डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता है। इमेज देखकर पता चलता है कि फोन फोल्डेड स्थिति में कितना पतला नजर आता है। यह 9.2mm का बताया गया है। कंपनी दावा कर रही है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होगा। 

फोटो देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने कैमरा बम्प को काफी घटा दिया है। साइड व्यू देखने पर पता चलता है कि फोन में अलर्ट स्लाइडर भी है जो कि लेफ्ट स्पाइन पर है। राइट स्पाइन पर इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में फ्लैट OLED पैनल है। इसके टॉप और बॉटम में दो स्पीकर हैं। बॉटम में माइक्रोफोन भी देखा जा सकता है। साथ में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और सिम स्लॉट भी यहां मौजूद है। इस फोल्डेबल फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में स्पॉट किया जा चुका है। इसके दो वेरिएंट्स यहां पर नजर आए हैं जिनके मॉडल नम्बर PKH110 और PKH120 बताए गए हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आ सकता है। 

दोनों ही वेरिएंट्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना है। इसके अलावा Find N5 में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इस फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी होगी। Find N5 में IPX6/X8/X9 रेटिंग्स वाली वाटर रसिस्टेंट चेसिस देखने को मिल सकती हैं। फोन टाइटेनियम बिल्ड में आ सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  2. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  3. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  4. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  5. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  6. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  7. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  8. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  9. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »