• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find N5 की लाइव फोटो लीक, मात्र 4mm मोटाई के साथ होगा सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन!

Oppo Find N5 की लाइव फोटो लीक, मात्र 4mm मोटाई के साथ होगा सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन!

Oppo Find N5 के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक हो गई है।

Oppo Find N5 की लाइव फोटो लीक, मात्र 4mm मोटाई के साथ होगा सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन!

Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश बॉटम राइट कॉर्नर में दिया गया है।
  • ऊपरी राइट कॉर्नर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को जगह दी गई है।
  • फोन फरवरी में लॉन्च हो सकता है।
विज्ञापन
Oppo अपने फोल्डेबल फोन Find N5 को फरवरी में पेश कर सकती है। फोन काफी समय में लीक्स और अफवाहों में शुमार है। अब पहली बार इस फोन की लाइव इमेज लीक हो गई हैं। Find N5 के बारे में कहा जा रहा है कि यह सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा। फोन के रेंडर्स भी लीक हुए हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा Oppo Find N5 का डिजाइन। 

Oppo Find N5 के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक हो गई है। टेक ब्लॉगर फिक्स्ड फोकस डिजिटल की ओर से इसे शेयर किया गया है। इसके अलावा Weibo पर फोन की एक और इमेज लीक हुई है जिसमें पुराने मॉडल Oppo Find N3 से इसकी तुलना करके दिखाया (via) गया है। ऐसी अफवाह है कि Find N5 दुनिया के सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च होगा। जबकि फोन में कैमरा मॉड्यूल उतना ही बड़ा होगा जितना कि पुराने मॉडल में देखा गया था। 

लीक हुई इमेज को आधार बनाकर बात करें तो कैमरा सेंसर की प्लेसमेंट में यहां कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी कैमरा सेंसर प्लेसमेंट वैसी ही कही जा सकती है जैसी कि OnePlus 13 में दी गई है। कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश बॉटम राइट कॉर्नर में दिया गया है। वहीं ऊपरी राइट कॉर्नर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को जगह दी गई है। 

इससे पहले लॉन्च हुए Oppo Find N3 में LED फ्लैश को कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल के बाहर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन की मोटाई अनफोल्डेड स्थिति में 4mm हो सकती है। वहीं, फोल्डेबल स्थिति में यह 9mm मोटाई के साथ आ सकता है। 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अफवाह है कि फोन टाइटेनियम बिल्ड के साथ आ सकता है। इसमें IPX8 रेटिंग देखने को मिलेगी। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 5,700mAh की बैटरी 50W मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकती है। फोन में 2K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। यह 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आ सकता है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम फीचर मिल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »