• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OPPO Find N5 फोन 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ जल्द होने जा रहा लॉन्च! यहां हुआ खुलासा

OPPO Find N5 फोन 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ जल्द होने जा रहा लॉन्च! यहां हुआ खुलासा

फोन में 5700mAh बैटरी देखने को मिल सकती है

OPPO Find N5 फोन 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ जल्द होने जा रहा लॉन्च! यहां हुआ खुलासा

Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OPPO Find N5 कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है
  • फोन में 5700mAh बैटरी देखने को मिल सकती है
  • यह IPX8 रेटिंग से लैस हो सकता है
विज्ञापन
OPPO Find N5 कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है जिसे अब कई ग्लोबल सर्टीफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं। इससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। फोन साल 2025 की शुरुआत में ही लॉन्च होने की संभावना है। विभिन्न सर्टीफिकेशंस से इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म हो जाते हैं। फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

फोन मलेशिया के SIRIM डेटाबेस में देखा गया है। इसके अलावा इसे इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। टेक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, फोन Camera FV-5 सर्टिफिकेशन में भी स्पॉट किया गया है। यहां पर फोन के कैमरा के बारे में काफी जानकारी निकल कर सामने आती है। 

Camera FV-5 लिस्टिंग कहती है कि फोन में एडवांस इमेजिंग क्षमता होगी। इसमें 12.6MP रियर कैमरा होगा। वहीं 7.1MP फ्रंट कैमरा होगा। रियर मेन कैमरा पिक्सल बाइनिंग के साथ 50MP सेंसर कहलाएगा। जबकि फ्रंट कैमरा पिक्सल बाइनिंग के साथ 28MP सेंसर कहलाएगा। दोनों ही कैमरा में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन होगा। 

Oppo Find N5 में बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन Android 15 के साथ आने वाला है जिस पर ColorOS 15 की स्किन होगी। मेन डिस्प्ले 8 इंच साइज में आ सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन अल्ट्रा फ्लैट डिजाइन में आने की संभावना है। 

फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है जिसमें 50MP के तीन लेंस होंगे। मेन सेंसर वाइड एंगल लेंस होगा, दूसरा सेंसर अल्ट्रावाइड होगा और तीसरा सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। इसमें 3X जूम क्षमता देखने को मिल सकती है। 

ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन में 5700mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग होगी और 50W वायरलेस चार्जिंग होगी। यह IPX8 रेटिंग से लैस होकर आ सकता है जिसकी बदौलत इसकी बॉडी वाटरप्रूफ होगी। फोन में जीरो-क्रीज हिंज आने की बात सामने आ रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »