OnePlus ने बाजार में OnePlus Watch Lite लॉन्च कर दी है। OnePlus Watch Lite की कीमत EUR 179 (लगभग 19,000 रुपये) और GBP 179 (लगभग 21,600 रुपये) है। फिलहाल 159 यूरो (लगभग 16,800 रुपये) और 159 पाउंड (लगभग 19,200 रुपये) है। Watch Lite में 1.46 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 464×464 पिक्सल और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Google Pixel Watch 4 आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे अगस्त महीने में Made by Google इवेंट में पेश किया था। अभी तक स्मार्टवॉच ग्लोबल मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध थी, लेकिन करीब तीन महीने बाद Google ने इसे भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। Google Pixel Watch 4 के 41mm (Wi-Fi) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है। वहीं, 45mm साइज की कीमत 43,900 रुपये है। भारत में इसे LTE वर्जन में लॉन्च नहीं किया गया है और न ही भविष्य में इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर की गई है।
OnePlus Watch 3 Mini भारत में जल्द ही रिलीज की जा सकती है। यह अपकमिंग स्मार्टवॉच कंपनी 43mm साइज में पेश कर सकती है। एक जाने माने टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus Watch 3 Mini में 18mm का स्ट्रैप देखने को मिल सकता है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus Watch 3 को 46mm साइज में पेश किया था। OnePlus Watch 3 को कंपनी ने चीन में पिछले महीने लॉन्च किया था।
OnePlus ने OnePlus Watch 3 स्मार्टवॉच को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह स्मार्टवॉच 1.5 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है जिसमें 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, रिस्ट टेम्परेचर ट्रैकिंग आदि दिए गए हैं। सिंगल चार्ज में यह 120 घंटे का बैकअप दे सकती है।
OnePlus Watch 3 का ग्लोबल लॉन्च 18 फरवरी के लिए तय हो गया है। स्मार्टवॉच में स्टेनलैस स्टील की बॉडी होगी। नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन बटन मौजूद होगा। स्मार्टवॉच में 2D Sapphire Crystal डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वॉच में Snapdragon W5 चिप देखने को मिलेगी। इसमें 2GB रैम, 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें 631mAh की बैटरी होगी। यह पावर सेविंग मोड में 16 दिन तक बैकअप दे सकेगी।
OnePlus Watch 3 के फीचर्स का पता apk टियरडाउन के लगाया गया है। वनप्लस के वियरेबल ऐप OHealth का apk टियरडाउन किया गया, जिसमें पता चला है कि अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच ECG फंक्शन को सपोर्ट करेगा। यह फीचर बॉडी में एट्रियल फिब्रिलेशन को डिटेक्ट करता है और असामान्य हार्ट फंक्शन का अनुमान लगाता है।
OnePlus Watch 3 कंपनी की कथित अपकमिंग स्मार्टवॉच है जो 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। अब लॉन्च से पहले OnePlus Watch 3 के रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें रोटेरी डायल नजर आया है। अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच में ECG फीचर भी मिल सकता है। इसमें 500mAh की बैटरी होगी। यह डुअल OS सेटअप के साथ आ सकती है। संभावित रूप से ब्रांड जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है।
OnePlus 13 के साथ OnePlus 13R और OnePlus Watch 3 ग्लोबल मार्केट समेत भारत में 7 जनवरी को कथित तौर पर लॉन्च होने वाले हैं। OnePlus 13R को OnePlus Ace 5 का रीब्रांड कहा जा रहा है। लॉन्च होने से पहले OnePlus का आगामी फोन CPH2691 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर नजर आया है, जो कि OnePlus 13R का भारतीय वेरिएंट हो सकता है। फोन ने सिंगल कोर में 2,189 स्कोर और मल्टी-कोर में 6,613 स्कोर हासिल किया है।
OnePlus Open पर मिलने वाले सभी ऑफर्स 30 जून तक वैध हैं। बैंक डिस्काउंट फाइनल कार्ट पर कम कर दिया जाएगा, लेकिन OnePlus Watch 2 को फ्री में हासिल करने का तरीका थोड़ा अलग है।