• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Google ने तीन महीने बाद भारत में शुरू की Pixel Watch 4 की सेल; Samsung, OnePlus को देगी सीधी टक्कर!

Google ने तीन महीने बाद भारत में शुरू की Pixel Watch 4 की सेल; Samsung, OnePlus को देगी सीधी टक्कर!

Google Pixel Watch 4 स्मार्टवॉच 41mm और 45mm साइज में आती है। दोनों मॉडल्स में कंपनी ने Actua 360 डिस्प्ले दिया है, जो कर्व्ड 3D कॉर्नरिंग Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेड है।

Google ने तीन महीने बाद भारत में शुरू की Pixel Watch 4 की सेल; Samsung, OnePlus को देगी सीधी टक्कर!

Photo Credit: Google

Google Pixel Watch 4 के 41mm (Wi-Fi) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है

ख़ास बातें
  • Google Pixel Watch 4 के 41mm (Wi-Fi) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है
  • 45mm साइज की कीमत 43,900 रुपये है
  • Google ई-स्टोर, Flipkart सहित ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध
विज्ञापन

Google Pixel Watch 4 आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे अगस्त महीने में Made by Google इवेंट में पेश किया था। अभी तक स्मार्टवॉच ग्लोबल मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध थी, लेकिन करीब तीन महीने बाद Google ने इसे भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। Pixel Watch 4 में Gemini क्विक एक्सेस मिलता है, जिससे यूजर्स कलाई उठाकर वॉयस एसिस्टेंट को एक्टिव कर सकते हैं। इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड, पल्स लॉस डिटेक्शन समेत कई हेल्थ फीचर्स शामिल हैं। यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक चलने का दावा करती है।

Google Pixel Watch 4 price in India

Google Pixel Watch 4 के 41mm (Wi-Fi) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है। वहीं, 45mm साइज की कीमत 43,900 रुपये है। भारत में इसे LTE वर्जन में लॉन्च नहीं किया गया है और न ही भविष्य में इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर की गई है। Google स्मार्टवॉच का 41mm वेरिएंट आइरिस, लेमनग्रास, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि 45mm वेरिएंट को मूनस्टोन, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर्स में खरीदा जा सकता है।

Pixel Watch 4 Google इंडिया ई-स्टोर, Flipkart सहित चुनिंदा ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। Flipkart पर वर्तमान में इसे कुछ चुनिंदा कार्ड के जरिए खरीदने पर कुछ एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।

Google Pixel Watch 4 specifications

Pixel Watch 4 स्मार्टवॉच 41mm और 45mm साइज में आती है। दोनों मॉडल्स में कंपनी ने Actua 360 डिस्प्ले दिया है, जो कर्व्ड 3D कॉर्नरिंग Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेड है। 41mm वेरिएंट का वजन 31 ग्राम, जबकि 45mm मॉडल का वजन 36.7 ग्राम है। डिस्प्ले में DCI-P3 कलर गैमट के साथ 320 PPI AMOLED AOD (Always-on Display) फीचर मौजूद है और यह 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है।

Google Pixel Watch 4 में ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई, NFC और GPS जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टवॉच Qualcomm Snapdragon W Gen 2 प्रोसेसर और Cortex M55 को-प्रोसेसर पर चलती है। इसमें 2GB SDRAM और 32GB eMMC फ्लैश स्टोरेज दी गई है। वॉच Wear OS 6.0 पर रन करती है।

बैटरी के मामले में दोनों मॉडल्स में फर्क है। 41mm वेरिएंट में 325mAh की बैटरी दी गई है, जो Always-on डिस्प्ले ऑन रहने पर 30 घंटे और बैटरी सेवर मोड में 48 घंटे तक चल सकती है। वहीं 45mm वर्जन में 455mAh की बैटरी है, जो 40 घंटे तक रनटाइम और सेवर मोड में 72 घंटे तक बैकअप देने का दावा करती है। दोनों ही मॉडल्स Quick Charge Dock सपोर्ट करते हैं, जहां 41mm वेरिएंट 45 मिनट में और 45mm वेरिएंट 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं।

Pixel Watch 4 में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए SpO2 मॉनिटरिंग के लिए रेड और इन्फ्रारेड सेंसर, ECG ऐप के लिए इलेक्ट्रिकल सेंसर और मल्टी-पाथ ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर, कंपास, अल्टीमीटर, और मैग्नेटोमीटर मौजूद हैं। वॉच में cEDA (Continuous ElectroDermal Activity) सेंसर भी है, जो बॉडी रिस्पॉन्स ट्रैकिंग में मदद करता है। साथ ही फार-फील्ड स्किन टेंप्रेचर सेंसर भी दिया गया है जो शरीर के तापमान में बदलाव को ट्रैक करता है।

Pixel Watch 4 के बिल्ड को 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस और IP68 रेटिंग मिली है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिए गए हैं, ताकि यूजर सीधे कॉल्स ले सकें या Google Assistant से बात कर सकें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »