नई OnePlus Watch आई 3C, CMIIT सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ

OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 600 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले सफाइर-रेनफोर्स्ड ग्लास के साथ आती है।

नई OnePlus Watch आई 3C, CMIIT सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Watch 2 में 500mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Watch 2 में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus एक नया स्मार्टवॉच बना रही है, जिसे TheTechOutlook ने हाल ही में मॉडल नंबर OPWW234 के साथ चीन की 3C और CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यहां हम आपको OnePlus Watch के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

डाटाबेस में स्मार्टवॉच का नाम पता नहीं चला है। 3C डाटाबेस से पता चला है कि स्मार्टवॉच बिना पावर एडॉप्टर के बेची जाएगी और 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट से पता चलता है कि WCDMA, TD-LTE, LTE FDD, WLAN और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन का सपोर्ट करेगा।

यह नई स्मार्टवॉच OnePlus Watch 2 पर बेस्ड होगी जो कि फरवरी में लॉन्च हुई थी। Watch 2 की सबसे बड़ी खासियत Google WearOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम का इंटीग्रेशन था। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि आने वाली स्मार्टवॉच में WearOS 4 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम भी हो सकता है। आने वाले दिनों में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


OnePlus Watch 2 Specifications


OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 600 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले सफाइर-रेनफोर्स्ड ग्लास के साथ आती है। यह Qualcomm Snapdragon W5 SoC और BES 2700 MCU चिप्स पर काम करती है। इसमें 500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 48 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। स्मार्ट मोड में बैटरी लगभग 100 घंटे तक चलती है। 7.5W VOOC चार्जिंग के साथ 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। स्मार्टवॉच Google Wear OS 4 का इस्तेमाल करती है। इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »