OnePlus के अगले टैबलेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खास खबर है। Pad 2 Pro टैबलेट मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। टैबलेट में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल आने की संभावना है। डिवाइस में Snapdragon 8 Elite चिपसेट सुझाया गया है जिसके साथ में 16GB तक रैम होगी। कई और धांसू फीचर्स इस डिवाइस में बताए गए हैं। पहली छमाही में यह लॉन्च हो सकता है।
Xiaomi Pad 7 और OnePlus Pad 2, दोनों ही टैबलेट अपने सेग्मेंट में धांसू फीचर्स के साथ आते हैं। दोनों ही टैबलेट्स में 3K डिस्प्ले मिलता है। बड़ी बैटरी है, और फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाला टैबलेट चाहते हैं OnePlus टैबलेट के साथ जा सकते हैं। लेकिन अफॉर्डेबल टैबलेट आकर्षक फीचर्स के साथ चाहते हैं Xiaomi Pad 7 की तरफ देख सकते हैं।
OnePlus Pad 2 टैबलेट को सस्ते में खरीदने का यह सुनहरा मौका है। इसे Amazon पर Rs 40,999 में लिस्ट किया गया है। ICICI कार्ड के माध्यम से टैबलेट खरीद पर 3 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी है। जिसके बाद इस टैबलेट की प्रभावी कीमत 37,999 रुपये रह जाती है। OnePlus Pad 2 में 12GB तक रैम, 9,510mAh की बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स हैं।
OnePlus Pad 2 को OnePlus Stylo 2 और OnePlus Smart Keyboard (अलग से बेचा जाएगा) के साथ जोड़ा जा सकता है, जिनकी कीमत क्रमशः 5,499 रुपये और 8,499 रुपये है।
OnePlus Pad 2 टैबलेट को हाल ही में मॉडल नंबर OnePlus OPD2404 के साथ Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी से पता चला है कि टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करेगा।