16GB रैम, 12 इंच डिस्‍प्‍ले वाले OnePlus Pad Pro टैबलेट की सेल शुरू, जानें प्राइस

OnePlus Pad Pro में 12 इंच का 3K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,120x3,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है।

16GB रैम, 12 इंच डिस्‍प्‍ले वाले OnePlus Pad Pro टैबलेट की सेल शुरू, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Pro की सेल चीन में शुरू
  • इसमें 12 इंच का 3K डिस्प्ले दिया गया है
  • डिवाइस में 9,510mAh की बैटरी है
विज्ञापन
OnePlus Pad Pro टैबलेट को हाल में चीन में लॉन्‍च किया गया था। यह पहला ऐसा टैब है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। 2,799 युआन में लाया गया OnePlus Pad Pro टैब अब सेल के लिए आ गया है। ऐसा कहा जाता है कि ग्‍लोबल मार्केट्स में इस टैब को OnePlus Pad 2 moniker के नाम से लाया जा सकता है। इस टैब के साथ ही कंपनी ने OnePlus Ace 3 Pro, Oneplus Watch 2R और Oneplus Buds 3 को भी लॉन्‍च किया था। 
 

OnePlus Pad Pro Price 

OnePlus Pad Pro को कई सारे ऑप्‍शंस में लाया गया है। इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत  2,899 युआन (33,291 रुपये) है। 8GB+256GB मॉडल के दाम 3,099 युआन (लगभग 35,594 रुपये) हैं। 12GB+256G वाला मॉडल 3,399 युआन (39,040 रुपये) का है। 16GB+256GB वेरिएंट में इस टैब को 3,799 युआन (लगभग 43,634 रुपये) में लिया जा सकता है। यह स्‍पेस ग्रे और खाकी ग्रीन शेड्स में आता है। 
 

OnePlus Pad Pro specifications

OnePlus Pad Pro में 12 इंच का 3K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,120x3,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 303 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टैबलेट TUV Rheinland 3.0 सर्टिफाइड डिवाइस है। इसमें Dolby Vision सपोर्ट भी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है जिसके साथ 16 जीबी तक LPDDR5X RAM है और 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।  

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। इसमें क्वाड स्टीरियो स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और NFC का सपोर्ट दिया गया है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। डिवाइस में 9,510mAh की बैटरी है जिसके साथ में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। मोटाई 6.49mm की है। इसका वजन 548 ग्राम है।  
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »