OnePlus Ace 5 Ultra फोन के लॉन्च से पहले इसके डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस के बारे में बड़ा अपडेट आ रहा है। OnePlus Ace 5 Ultra कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। फोन में फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर Dimensity 9400+ देखने को मिलेगा। यह एक गेमिंग फोकस्ड फोन बताया गया है। फोन कई ऐसे फीचर्स से लैस होगा जिससे बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस लिया जा सकेगा।
OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro का लॉन्च 26 दिसंबर को है जिसमें अब तीन दिन ही शेष रह गए हैं। लॉन्च से पहले दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा एक सर्टीफिकेशन में हो गया है। फोन में 6.78 इंच फ्लैट AMOLED पैनल डिस्प्ले बताया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग होगी जबकि प्रो वेरिएंट में 100W फास्ट चार्जिंग होगी। दोनों में 16GB तक रैम, 50MP रियर मेन कैमरा होगा।
OnePlus 13 फोन की बैटरी कैपिसिटी का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। फोन में डुअल सैल बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 5,840mAh की बताई गई है, यानी मोटे तौर पर 6000mAh कैपिसिटी। फोन में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग भी आने की संभावना है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। इसके अलावा फोन कर्व्ड 2K LTPO डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा।
नया सॉफ्टवेयर पैकेज मोटे-मोटे तौर पर मैसेज, वॉल्यूम एडजस्टमेंट, स्पीकर फंक्शनैलिटी और ब्लूटूथ कॉल कनेक्टिविटी जैसी समस्याओं को कवर करने वाले विभिन्न फ़िक्सेस को कवर करता है।
OnePlus 5 और 5T को मिला लेटेस्ट ऑक्सीजनओएस 10.0.1 अपडेट में मिले बड़े पैमाने पर सुधारों में से एक है इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन, जो धुंधली तस्वीरों के कैप्चर होने की संभावना को कम करके कैमरा क्षमताओं में सुधार जोड़ता है।
चेंजलॉग के अनुसार, OnePlus Nord OxygenOS 10.5.6 अपडेट में ब्लूटूथ कनेक्शन की स्थिरता में सुधार मिलता है। 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई से कनेक्ट होने पर कनेक्शन स्थिरता में समस्या ज्यादा थी और 5 गीगाहर्ट्ज़ के साथ इस तरह की समस्या नहीं थी।
OnePlus Nord स्मार्टफोन को नया अपडेट प्राप्त हुआ है, जो कि लो-लाइट सेल्फी और मैक्रो कैमरा फोटो इम्प्रूवमेंट्स लेकर आया है। यह अपडेट भारत और ग्लोबल वेरिएंट दोनों के लिए जारी किया गया है।
नए अपडेट में लॉन्चर ऐप को 2.2 वर्जन में बदला किया गया है। गैलरी ऐप का 2.0 वर्जन जोड़ा गया है, वेदर ऐप को अपडेट कर 1.9 वर्जन में ढाला गया है और फाइल मैनेजर ऐप को भी 1.7.6 वर्जन में लाया गया है। इसके अलावा वनप्लस 5टी यूजर को अपडेट हासिल होते ही पिक्चर-इन-पिक्चर, ऑटोफिल, नोटिफिकेशन डॉट जैसे फीचर का फायदा भी मिलेगा।
वनप्लस के लिए यह साल एंड्रॉयड अपडेट के लिहाज से बेहद ही अहम रहा। कंपनी ने अपने कई हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट ज़ारी किया। OnePlus 3, OnePlus 3T और OnePlus 5 के लिए पहले ही स्टेबल ओरियो बिल्ड रोलआउट हो चुका है। लेकिन लेटेस्ट वनप्लस 5टी के लिए अब तक कोई बीटा वर्ज़न नहीं आया है।
एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट का फाइनल बिल्ड जारी होने के बाद से लगातार स्मार्टफोन निर्माता अपने स्मार्टफोन में अपडेट से जुड़ी जानकारी दे रहीं हैं। और उम्मीद है कि चीनी कंपनी वनप्लस भी अपने कम से कम तीन स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 अपडेट जारी करेगी।