• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB रैम, 6400mAh बैटरी वाले OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro फोन के फुल स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक!

16GB रैम, 6400mAh बैटरी वाले OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro फोन के फुल स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक!

फोन में 6.78 इंच फ्लैट AMOLED पैनल बताया गया है।

16GB रैम, 6400mAh बैटरी वाले OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro फोन के फुल स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 सीरीज चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च होगी।

ख़ास बातें
  • Ace 5 में 6,285mAh की बैटरी बताई गई है
  • । स्टैंडर्ड मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग होगी
  • प्रो वेरिएंट में 100W फास्ट चार्जिंग होगी
विज्ञापन
OnePlus Ace 5 सीरीज चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च होगी। सीरीज में Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन चीन की MIIT सर्टीफिकेशन में नजर आ चुके हैं। अब इस सर्टीफिकेशन में एक अपडेट के माध्यम से फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के फुल स्पेसिफिकेशन डिटेल्स। 

OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro का लॉन्च 26 दिसंबर को है जिसमें अब तीन दिन ही शेष रह गए हैं। लॉन्च से पहले दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा (via) हो गया है। OnePlus Ace 5 का मॉडल नम्बर PKG110 है। जबकि Ace 5 Pro का मॉडल नम्बर PKR110 मेंशन किया गया है। दोनों फोन में बैटरी, चार्जिंग और चिपसेट में अंतर सामने आया है। 

Display 
Ace 5 और Ace 5 Pro में 6.78 इंच फ्लैट AMOLED पैनल डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन (2780 x 1264 पिक्सल) देखने को मिलेगा। दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 के साथ आ सकते हैं। 

Processor
सर्टीफिकेशन डिटेल्स के अनुसार, OnePlus Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट हो सकता है और Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। दोनों ही फोन में 5 रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन देखने को मिलेंगे जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB वेरिएंट्स शामिल होंगे। 
Battery
Ace 5 में 6,285mAh की बैटरी बताई गई है। टिपिकल वैल्यू 6400mAh हो सकती है। वहीं, Ace 5 Pro में 2,970mAh डुअल सेल बैटरी देखने को मिल सकती है। इसकी टिपिकल वैल्यू 6100mAh हो सकती है। स्टैंडर्ड मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग होगी जबकि प्रो वेरिएंट में 100W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।  

Camera 
Ace 5 और Ace 5 Pro दोनों ही में 16MP फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। रियर में दोनों फोन 50MP कैमरा के साथ आ सकते हैं जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल के अन्य सेंसर होंगे। फोन में IR ब्लास्टर फीचर भी बताया गया है। Ace 5 के डाइमेंशन 161.72 x 75.77 x 8.02mm बताए गए हैं और वजन 206 ग्राम होगा। जबकि Ace 5 Pro में 161.72 x 75.77 x 8.14mm डाइमेंशन हो सकते हैं और वजन 203 ग्राम होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »