OnePlus 5T और OnePlus 5 को मई 2019 का सिक्योरिटी अपडेट मिलना शुरू

आधिकारिक फोरम पोस्ट के मुताबिक, वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी को ऑक्सीजनओएस 9.0.6 अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

OnePlus 5T और OnePlus 5 को मई 2019 का सिक्योरिटी अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 सीरीज़ के हैंडसेट को OxygenOS 9.0.6 अपडेट मिलना शुरू
  • पहले अप्रैल महीने के सिक्योरिटी पैच के साथ OxygenOS 9.0.5 अपडेट मिला था
  • पुराने सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह इसे भी फेज़ के आधार पर रिलीज किया गया
विज्ञापन
OnePlus 5T और OnePlus 5 को ऑक्सीज़नओएस 9.0.6 मिलना शुरू हो गया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ मई 2019 का सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके अलावा OnePlus ने अपने वनप्लस 5टी और वनप्लस 5 स्मार्टफोन के लिए बूलेट्स वायरलेस 2 हेडफोन के लिए तेज़ी से पेयरिंग के लिए सपोर्ट ज़ारी किया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले वनप्लस 5 सीरीज़ के स्मार्टफोन को अप्रैल महीने के सिक्योरिटी पैच के साथ ऑक्सीजनओएस 9.0.5 अपडेट मिला था। ज्ञात हो कि पुराने सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह इसे भी फेज़ के आधार पर रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में सभी OnePlus 5T और OnePlus 5 यूज़र्स को यह अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा।

आधिकारिक फोरम पोस्ट के मुताबिक, वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी को ऑक्सीजनओएस 9.0.6 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। चेंजलॉग से पता चला है कि यह अपडेट वनप्लस 5 सीरीज़ के हैंडसेट के लिए मई 2019 का सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। कमियों को भी दूर किया गया है और सिस्टम को बेहतर बनाया गया है।

सिस्टम स्तर पर बदलाव के अलावा OxygenOS 9.0.6 अपडेट OnePlus 5T और OnePlus 5 को बूलेट्स वायरलेस 2 हेडफोन के लिए क्विक पेयरिंग सुविधा लेकर आता है। अपडेट में ब्लूटूथ हैंडसेट कनेक्ट होने वक्त अपने आप एंसर करने वाले फीचर से ज़ुड़ी कमी को भी दूर कर लिया गया है।

ऑक्सीजनओएस के इस अपडेट का आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो OnePlus 5T या OnePlus 5 में Settings > System > System updates में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

अप्रैल महीने के आखिर में वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी को अप्रैल महीने के सिक्योरिटी पैच के साथ OxygenOS 9.0.5 अपडेट मिला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »