OnePlus 5T को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट, कंपनी ने दी जानकारी

वनप्लस के लिए यह साल एंड्रॉयड अपडेट के लिहाज से बेहद ही अहम रहा। कंपनी ने अपने कई हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट ज़ारी किया। OnePlus 3, OnePlus 3T और OnePlus 5 के लिए पहले ही स्टेबल ओरियो बिल्ड रोलआउट हो चुका है। लेकिन लेटेस्ट वनप्लस 5टी के लिए अब तक कोई बीटा वर्ज़न नहीं आया है।

OnePlus 5T को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट, कंपनी ने दी जानकारी
ख़ास बातें
  • ट्वीट में कहा गया, वनप्लस 5टी के लिए एंड्रॉयड ओरियो ओपन बीटा रोलआउट शुरू
  • लेकिन अभी तक वनप्लस 5टी के लिए ओपन बीटा को उपलब्ध नहीं कराया गया है
  • OnePlus 3, OnePlus 3T और OnePlus 5 को पहले मिल चुका है अपडेट
विज्ञापन
वनप्लस के लिए यह साल एंड्रॉयड अपडेट के लिहाज से बेहद ही अहम रहा। कंपनी ने अपने कई हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट ज़ारी किया। OnePlus 3, OnePlus 3T और OnePlus 5 के लिए पहले ही स्टेबल ओरियो बिल्ड रोलआउट हो चुका है। लेकिन लेटेस्ट वनप्लस 5टी के लिए अब तक कोई बीटा वर्ज़न नहीं आया है। कंपनी ने बुधवार को इशारा किया कि OnePlus 5T के लिए ओपन बीटा वर्ज़न को जल्द ही पेश किया जाएगा।  

वनप्लस जर्मनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए ट्वीट में कहा गया है कि वनप्लस 5टी के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ओपन बीटा रोलाउट शुरू हो गया है। वनप्लस 5टी इस जानकारी के बाद राहत की सांस लेंगे, क्योंकि इस हैंडसेट को लॉन्च करते वक्त ही कंपनी ने जल्द ही ओरियो अपडेट जारी करने का वादा किया था।


कंपनी ने ऐलान तो कर दिया, लेकिन अभी तक वनप्लस 5टी के लिए ओपन बीटा को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके अलावा किसी खास वक्त का भी वादा नहीं किया गया है। अच्छी खबर यही है कि कम से कम भविष्य में अपडेट को रिलीज करने की बात तो मानी गई है।

बता दें कि वनप्लस 5 को हाल ही में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.0 के स्टेबल बिल्ड का अपडेट मिला था। इससे पहले नवंबर महीने में वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को भी यही ऑक्सीजनओएस 5.0 सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था।
 

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »