OnePlus Ace 5 Ultra होगा धांसू गेमिंग फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट का खुलासा!

फोन में फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर Dimensity 9400+ देखने को मिलेगा।

OnePlus Ace 5 Ultra होगा धांसू गेमिंग फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट का खुलासा!

Ace 5 Ultra कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Ace 5 Ultra को एक गेमिंग फोकस्ड फोन बताया गया है।
  • फोन में फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर Dimensity 9400+ देखने को मिलेगा।
  • Ace 5 Ultra में Fengchi गेमिंग कर्नेल का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है।
विज्ञापन
OnePlus Ace 5 सीरीज कंपनी के लिए काफी पॉपुलर रही है। इस सीरीज में अब कुछ नए मॉडल्स ब्रांड जोड़ने जा रही है। ये नए स्मार्टफोन्स कथित रूप से OnePlus Ace 5 Ultra, और OnePlus Ace 5 Racing Edition होंगे। OnePlus Ace 5 Ultra को OnePlus Ace 5 Extreme Edition भी कहा जा रहा है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, फोन में कंपनी कुछ धांसू फीचर्स देने वाली है जिनका खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। OnePlus Ace 5 Ultra के बारे में रिफ्रेश रेट को लेकर एक बड़ा अपडेट आ रहा है। आइए डिटेल में जानते हैं। 

OnePlus Ace 5 Ultra फोन के लॉन्च से पहले इसके डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस के बारे में बड़ा अपडेट आ रहा है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने यह खुलासा (via) किया है। टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus Ace 5 Ultra कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। फोन में फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर Dimensity 9400+ देखने को मिलेगा। Ace 5 Ultra को एक गेमिंग फोकस्ड फोन बताया गया है। यह हाई रिफ्रेश रेट के अलावा कई और ऐसे फीचर्स से लैस होगा जिससे फोन में बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस लिया जा सकेगा। 

वनप्लस के अपकमिंग Ace 5 Ultra में Fengchi गेमिंग कर्नेल का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है। यह CPU और GPU परफॉर्मेंस को भी बढ़ाएगा। जिसके परिणामस्वरूप गेमिंग परफॉर्मेंस भी ऑटोमेटिकली बेहतर होगी। OnePlus Ace 5 सीरीज के नए मॉडल्स को कंपनी अगले हफ्ते मार्केट में पेश कर सकती है। जाहिर तौर पर फोन पहले घरेलू मार्केट में ही लॉन्च होंगे। ग्लोबल मार्केट में ये मॉडल लॉन्च होंगे या नहीं, अभी इस बात पर संशय कायम है। 

OnePlus Ace 5 Racing Edition की बात करें तो हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में प्रोसेसर के तौर पर 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट होगा। यह इस प्रोसेसर के साथ शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक होगा। Ace 5 Racing Edition का प्राइस CNY 2,500 (लगभग 29,650 रुपये) से कम होगा। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। Ace 5 Racing Edition और Ace 5 Ultra दोनों Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »