OnePlus 5 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट पर काम शुरू: रिपोर्ट

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट का फाइनल बिल्ड जारी होने के बाद से लगातार स्मार्टफोन निर्माता अपने स्मार्टफोन में अपडेट से जुड़ी जानकारी दे रहीं हैं। और उम्मीद है कि चीनी कंपनी वनप्लस भी अपने कम से कम तीन स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 अपडेट जारी करेगी।

OnePlus 5 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट पर काम शुरू: रिपोर्ट
विज्ञापन
एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट का फाइनल बिल्ड जारी होने के बाद से लगातार स्मार्टफोन निर्माता अपने स्मार्टफोन में अपडेट से जुड़ी जानकारी दे रहीं हैं। और उम्मीद है कि चीनी कंपनी वनप्लस भी अपने कम से कम तीन स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 अपडेट जारी करेगी। OnePlus 5 को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया। लेकिन अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। और अब बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप करने वाले यूज़र वनप्लस द्वारा जारी किए गए नए ओरियो बिल्ड को टेस्ट कर सकते हैं।

हालांकि, एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट को वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी के लिए ही जारी किया गया है। हालांकि, कंपनी द्वारा अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को एंड्रॉयड 8.0 पर अपग्रेड किया जाना है, लेकिन हो सकता है कि अपडेट के लिए टेस्टिंग अभी कंपनी तक ही सीमित रखी हो। phonearena.com की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में वनप्लस 5 स्मार्टफोन को गीकबेंच पर एंड्रॉयड ओरियो ओएस पर चलते हुए देखा गया। इससे पता चलता है कि वनप्लस 5 के लिए बहुत जल्द पहला बीटा बिल्ड जारी किया जा सकता है।

एंड्रॉयड ओरियो, तकनीकी तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का 8.0 वर्ज़न है। एंड्रॉयड ओरियो के साथ कई सारे फ़ीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड (इसके जरिए यूज़र किसी वीडियो को किसी दूसरे ऐप के ऊपर एक छोटी विंडो में रीसाइज़ और मूव कर पाएंगे)। कल्पना करें कि आप अपने दोस्तों के साथ टेक्स्ट करने के दौरान भी वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा गूगल किसी भी तरह की नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज़ चैनल बनाने की भी कोशिश में है, इस फ़ीचर को 'नोटिफिकेशन चैनल' कहा जाएगा।

 इसके अलावा, ऐप में नोटिफिकेशन बैज भी आ रहे हैं। इससे यूज़र ऐप में आने वाली सभी नोटिफिकेशन को होम स्क्रीन पर ऐप आइकन से ही देख पाएंगे। बहरहाल, एक और नया फ़ीचर "snoozing" के जरिए यूज़र बाद में किसी उचित समय पर नोटिफिकेशन देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »