OnePlus Nord को मिला नया अपडेट, फिक्स हुई यह समस्या

OnePlus Nord के लिए यह ओटीए अपडेट शुरू में कुछ यूज़र्स तक जारी किया जाएगा और धीरे-धीरे इसे बड़े पैमाने पर रोलआउट किया जाएगा। OnePlus Nord यूज़र्स इस अपडेट को फोन की सेटिंग्स में जांच सकते हैं।

OnePlus Nord को मिला नया अपडेट, फिक्स हुई यह समस्या

OnePlus Nord को भारत में जुलाई में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord भारत में जुलाई में लॉन्च हुआ था
  • पिछले कुछ समय से ब्लूटूथ स्टेबिलिटी में आ रही थी समस्या
  • नए अपडेट में ब्लूटूथ कनेक्शन को फिक्स करने के अलावा कैमरा में हुआ सुधार
विज्ञापन
OnePlus Nord को भारत में OxygenOS 10.5.6 अपडेट प्राप्त होना शुरू हो गया है और यह ब्लूटूथ कनेक्शन की स्थिरता में आने वाली समस्या को ठीक करता है। कुछ यूज़र्स ने हाल ही में ब्लूटूथ समस्याओं का सामना करने की सूचना दी, जहां फोन कुछ ही मिनटों के बाद पेयर्ड डिवाइस से अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाता था। इस वजह से वायरलेस हेडफोन इस्तेमाल करते समय या फाइलों को OnePlus Nord से ट्रांस्फर करते समय समस्याएं आ रही थी। हालांकि, यह लेटेस्ट अपडेट इस ब्लूटूथ कनेक्शन स्थिरता समस्या को फिक्स करने का दावा करता है और यह कैमरा ऐप में इमेज स्थिरीकरण प्रदर्शन भी लाता है।

OxygenOS 10.5.6 अपडेट को भारत में OnePlus Nord के यूज़र्स के लिए जारी कर दिया गया है। कंपनी ने रोलआउट की घोषणा अपने फोरम के जरिए की है। वनप्लस का कहना है कि यूरोप में यूज़र्स को जल्द ही अपडेट मिलेगा। इंडियन वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स को अपडेट फर्मवेयर वर्जन नंबर 10.5.6.AC01DA के साथ मिलता है, जबकि ग्लोबल हैंडसेट यूज़र्स के लिए यह नंबर 10.5.6.AC01DA है। यूरोपीय यूनियन रीजन में वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स को फर्मवेयर वर्ज़न 10.5.6.AC01BA मिलेगा।

वनप्लस नॉर्ड के लिए यह ओटीए अपडेट शुरू में कुछ यूज़र्स तक जारी किया जाएगा और धीरे-धीरे इसे बड़े पैमाने पर रोलआउट किया जाएगा। OnePlus Nord यूज़र्स इस अपडेट को फोन की सेटिंग्स में जांच सकते हैं।

चेंजलॉग के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड ऑक्सिजनओएस 10.5.6 अपडेट में ब्लूटूथ कनेक्शन की स्थिरता में सुधार मिलता है। 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई से कनेक्ट होने पर कनेक्शन स्थिरता में समस्या ज्यादा थी और 5 गीगाहर्ट्ज़ के साथ इस तरह की समस्या नहीं थी। जब फोन 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई पर कनेक्ट होता था, ब्लूटूथ कुछ सेकंड में डिस्कनेक्ट होता रहता था, लेकिन 5 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई या मोबाइल डेटा पर ऐसा नहीं होता था। यह समस्या कथित तौर पर मोबाइल हॉटस्पॉट के साथ और बढ़ जाती थी।

इस ब्लूटूथ फिक्स के अलावा, यह अपडेट सिस्टम में स्थिरता, कैमरे के इमेज स्टेबलाइजेशन में सुधार और सामान्य पावर कंज़प्शन में सुधार लाता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »