OnePlus Nord को एक बार फिर मिला अपडेट, बेहतर हुआ कैमरा

अन्य OnePlus अपडेट की तरह OnePlus Nord अपडेट को भी फेज़ तरीके से जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि शुरुआत में यह अपडेट कुछ यूज़र्स को मिलेगा और धीरे-धीरे सभी के लिए जारी किया जाएगा।

OnePlus Nord को एक बार फिर मिला अपडेट, बेहतर हुआ कैमरा
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord को मिला OxygenOS 10.5.4 अपडेट
  • इस लेटेस्ट अपडेट का डाउनलोड साइज़ 95 एमबी है
  • कैमरा परफॉर्मेंस से लेकर सिस्टम लेवल पर हुए हैं कई सुधार
विज्ञापन
OnePlus Nord स्मार्टफोन को नया अपडेट प्राप्त हुआ है, जो कैमरा को पहले से बेहतर बनाने में मदद करेगा। अपडेट लो-लाइट सेल्फी और मैक्रो कैमरा फोटोग्राफी में सुधार लेकर आता है। वनप्लस नॉर्ड के लिए OxygenOS का अपडेट वर्ज़न 10.5.4 है, जो भारत और ग्लोबल वेरिएंट दोनों के लिए आया है। कंपनी के आधिकारिक कम्युनिटी पेज पर इसका ऐलान किया गया है। यह अपडेट कुछ सिस्टम लेवल के सुधार भी लेकर आता है, जैसे कि गैलेरी ऐप के लिए फास्ट लॉन्चिंग स्पीड के साथ समस्याओं को फिक्स करना आदि। अन्य वनप्लस अपडेट की तरह ही इस अपडेट को भी फेज़ तरीके से जारी किया गया है, यानी इसका रोलआउट जारी हो चुका है और यह धीरे-धीरे सभी स्मार्टफोन तक पहुंचेगा।
 
 

OnePlus Nord OxygenOS 10.5.4 update

कम्युनिटी पेज पर साझा किए चेंजलॉग के मुताबिक, OxygenOS 10.5.4 अपडेट सिस्टम, कैमरा और क्लाउड सर्विस में सुधार लाता है। वहीं, इस अपडेट में वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन के गैलेरी ऐप के लॉन्च होने की स्पीड को भी तेज़ बनाता गया है। कैमरा के प्रदर्शन को भी इस अपडेट में बेहतर बनाया गया है। दरअसल इस अपडेट का मुख्य फोकस कैमरा ही है। इसमें वीडियो कॉल की कैमरा क्वालिटी को सुधारा गया है। इसके अलावा लो-लाइट सेल्फी के लिए कलर एक्यूरेसी और व्हाइट बैलेंस में भी सुधार किया गया है, जिसके बाद आपकी सेल्फी कम रोशनी में भी बेहतर आएगी।

मैक्रो कैमरा की बात करें तो वनप्लस ने वाइब्रेंसी और कलर एक्यूरेसी को भी इम्प्रूव किया है, जिससे इसी कुल परफॉर्मेंस बेहतर होती है। इसके अलावा, कैमरा खोलते समय स्मार्टफोन में चल रहे बैकग्राउंड म्यूज़िक के बंद हो जाने की समस्या को भी इस अपडेट के साथ फिक्स कर दिया गया है।

चेंजलॉग में यह भी बताया गया है कि स्मार्टफोन के डिस्प्ले एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाया गया है, हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी चेंजलॉग में नहीं दी गई है।

जैसे कि हमने पहले बताया ऑक्सीज़नओएस 10.5.4 अपडेट को वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन्स के लिए स्टैज्ड मैनर में रोलाउट किया गया है। अपडेट ज़ारी होने के पहले दिन यह कुछ ही प्रतिशत यूज़र्स तक पहुंचा है , हालांकि आने वाले दिनों में इसे बड़ी संख्या में जारी किया जाएगा। XDA Developers द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस लेटेस्ट अपडेट का साइज़ महज 95 एमबी है। इस अपडेट को आप खुद से भी जांच सकते हैं। इसके लिए आपको फोन के सेटिंग्स ऐप में जाने होगा और सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट को जांचना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord, OnePlus Nord update, OxygenOS 10 5 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »