OnePlus 8, OnePlus 8 Pro को मिला बग फिक्स और सुधार के साथ मिला OxygenOS Open Beta 5

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को Android 11 आधारित OxygenOS Open Beta 5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह स्मार्टफोन इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था, जिसे अब OxygenOS के लिए ओपन बीटा प्रोग्राम के लिए नया सॉफ्टवेयर पैकेज मिलना शुरू हो गया है।

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro को मिला बग फिक्स और सुधार के साथ मिला OxygenOS Open Beta 5

दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है ये अपडेट

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 सीरीज़ के लिए ज़ारी हुआ OxygenOS Open Beta 5
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर पर काम करते हैं दोनों फोन
  • वनप्लस 8 सीरीज़ में शामिल हैं OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro
विज्ञापन
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को Android 11 आधारित OxygenOS Open Beta 5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह स्मार्टफोन इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था, जिसे अब OxygenOS के लिए ओपन बीटा प्रोग्राम के लिए नया सॉफ्टवेयर पैकेज मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट को उन यूज़र्स के लिए ओवर-द-एयर (ओटीए) रोलआउट किया जा रहा है जो ओपन बीटा पाथ पर हैं। नया सॉफ्टवेयर पैकेज अपने साथ कुछ बग फिक्स व समस्याओं का सुधार लेकर आया है। इसके साथ कुछ फीचर्स में सुधार किया है। इसमें एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।  

नए सॉफ्टवेयर पैकेज का ऐलान OnePlus द्वारा कम्युनिटी फोरम पर किया गया है। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लिए जो यूज़र्स पहले से ही OxygenOS Open बीटा प्रोग्राम पर हैं, उन्हें ओपन बीटा 4 ओटीए के माध्यम से प्राप्त होगा। हालांकि, जो यूज़र्स स्टेबल सॉफ्टवेयर पाथ पर हैं, वह इस ओपन बीटा प्रोग्राम को जॉइन कर सकते हैं।

नया सॉफ्टवेयर पैकेज मोटे-मोटे तौर पर मैसेज, वॉल्यूम एडजस्टमेंट, स्पीकर फंक्शनैलिटी और ब्लूटूथ कॉल कनेक्टिविटी जैसी समस्याओं को कवर करने वाले विभिन्न फ़िक्सेस को कवर करता है। इसके अलावा इसमें ऐप स्टार्ट-अप स्पीड, दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के लिए अपडेट, फ्रंट कैमरे के लिए नए एनीमेशन इफेक्ट और गेम स्पेस टूल के अंदर गेम के पिछले 30 सेकेंड के गेमम को रिकॉर्ड करने के लिए ‘Rewind Recording' आदि ऑप्टिमाइज़ेशन शामिल हैं।

यकिनन ओपन बीटा सॉफ्टवेयर रेगुलर सॉफ्टवेयर पाथ की तुलना में बग्स और समस्याओं के लिए कम स्टेबल और इसका इस्तेमाल केवल एडवांस यूज़र्स को ही करना चाहिए, जो कि किसी भी समस्या से निपटने के लिए सक्षम व इच्छुक हों। ओपन बीटा सॉफ्टवेयर यूज़र्स एक्सपेरिमेंटल फीचर्स को एक्सेस करने की इज़ाजत देता है, वो भी स्टेबल सॉफ्टवेयर के व्यापक रोलआउट से पहले। कई बार एंड्रॉयड के नए वर्ज़न का एक्सेस भी पहले प्राप्त हो जाता है।

वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो दोनों ही स्टेबल और ओपन बीटा सॉफ्टवेयर पाथ पर एंड्रॉयड 11 के साथ काम करते हैं। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मौजूद है और भारत में इनकी कीमत क्रमश: 39,999 और 54,999 रुपये है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »