Ola Electric Motorcycles

Ola Electric Motorcycles - ख़बरें

  • Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसकी बैटरी को लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Flying Flea C6 में फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।
  • Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
    रॉयल एनफील्ड की Flying Flea C6 में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसकी बैटरी को लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
    कंपनी ने Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में 60,000 रुपये की कमी की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 1,89,999 रुपये के प्राइस के बजाय 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Roadster X+ के 9.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की IDC रेंज 500 किलोमीटर से कुछ अधिक होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell दिया गया है।
  • Ola Electric के फेस्टिव ऑफर में 50,000 रुपये से कम प्राइस में मिलेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल
    ओला इलेक्ट्रिक के इस ऑफर में ओला इलेक्ट्रिक के S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर का 2 kWh वाला वेरिएंट और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का 2.5 kWh वाले वेरिएंट सहित चुनिंदा मॉडल्स 49,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया था। यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है।
  • Ola Electric की बड़ी कामयाबी, 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग 
    कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। इस मौके पर कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिसल Roadster X+ का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स शामिल हैं।
  • Ola Electric ने लॉन्च किया S1 Pro Sport, जानें प्राइस, रेंज
    कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग 999 रुपये में कराई जा सकती है। S1 Pro Sport की टॉप स्पीड 152 km/h की है। यह दो सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर km/h की स्पी़ड पर पहुंच सकता है। इसमें सीट के नीचे 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है।
  • Ola Electric को बड़ा झटका, जून में बिक्री 45 प्रतिशत घटी
    कंपनी को सेल्स में गिरावट से लेकर रेगुलेटरी स्क्रूटनी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने Ola Electric की बिक्री 20,190 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक की मासिक सेल्स में 9.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मई में कंपनी ने 18,501 यूनिट्स की बिक्री की थी।
  • Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X पर 10,000 रुपये के बेनेफिट्स का ऑफर
    कंपनी ने इसके शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए 10,000 रुपये के बेनेफिट्स की पेशकश की है। इसमें बैटरी के लिए फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी, MoveOS+ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और मुफ्त 'Essential Care' सर्विस शामिल हैं। Essential Care सर्विस में परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिए 18 प्वाइंट का इंस्पेक्शन किया जाता है। इसमें जेनुइन पार्ट्स की गारंटी के साथ ब्रेक, टायर्स और एक्सेल की सर्विसिंग भी शामिल होती है।
  • Ultraviolette की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 1 दिन में 1,000 से ज्यादा हुई बुकिंग्स
    हाल ही में लॉन्च की गई इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए एक दिन में 1,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। Ultraviolette ने इसके शुरुआती 1,000 कस्टमर्स के लिए लगभग 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का प्राइस रखा था। इस ऑफर को बढ़ाकर अगली 1,000 बुकिंग्स तक कर दिया गया है। इसके बाद Shockwave का प्राइस बढ़कर लगभग 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो जाएगा।
  • Ultraviolette ने लॉन्च की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, फीचर्स
    यह लाइट-वेट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के पहले हजार कस्टमर्स के लिए शुरुआती प्राइस लगभग 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ ही कंपनी ने Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्लिम डिजाइन है। इसमें हाई-बिक और वर्टिकल तौर पर स्टैक्ड हेडलैम्प डुअल-प्रोजेक्टर LED लाइट्स के साथ दिए गए हैं।
  • Revolt Motors ने लॉन्च की RV BlazeX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, लगभग 150 किलोमीटर की रेंज
    इसमें अधिक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। हालांकि, इसके कुछ पार्ट्स कंपनी की एंट्री-लेवल की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल RV1 के समान हैं। RV BlazeX का शुरआती प्राइस लगभग 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए 499 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है।
  • ओला इलेक्ट्रिक का S1 Pro Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के कुछ दिनों बाद हुआ महंगा
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी वेरिएंट्स में लाया गया था। हाल ही में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को भी लॉन्च किया था। S1 Pro Gen 3 के 3 kWh वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 15,000 रुपये और 4 kWh वेरिएंट का लगभग 10,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3 kWh के वेरिएंट का प्राइस लगभग 1.30 लाख रुपये और 4 kWh का लगभग 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है।
  • Ola ने लॉन्च की Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 74,999 रुपये का शुरुआती प्राइस
    कंपनी की Roadster X के 2.5 kWh की टॉप स्पीड 105 km/h, 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट्स की 118 km/h की है। इस मोटरसाइकिल का पीक पावर आउटपुट 9.38 HP का है। Roadster X के 2.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये, 3.5 kWh का 84,999 रुपये और 4.5 kWh का 95,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। पिछले वर्ष के अंत में Ola Electric ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को बढ़ाया था।
  • Ola ने शुरू की Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग
    पिछले वर्ष कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तीन वेरिएंट्स को लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक ने दो आगामी मोटरसाइकिल्स - Arrowhead और Sportster का टीजर भी दिया है। इसका शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटो हिल-होल्ड असिस्टेंस, Krutrim वॉयस असिस्टेंस, पार्किंग असिस्ट और ग्रुप नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Suzuki ने भारत में पेश किया e-Access इलेक्ट्रिक स्कूटर, 95 किलोमीटर की रेंज
    Bharat Mobility Expo में प्रदर्शित किए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी ने इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले Access का नया वर्जन और फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल Gixxer SF 250 को भी दिखाया है। सुजुकी के e-Access का डिजाइन इसके पहले से मौजूद ICE वर्जन के समान है। इसमें LED हेडलैम्प और अनूठे डिजाइन के साथ एप्रन दिया गया है जिसमें दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »