• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज

Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज

Flying Flea C6 का प्राइस 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ 1.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, इस विकल्प के साथ बैटरी का रेंटल भी देना होगा

Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की IDC रेंज लगभग 154 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • Flying Flea C6 की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू की गई है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्राइस 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • Flying Flea C6 में फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन

पावरफुल मोटरसाइकिल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Royal Enfield ने Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस वर्ष अप्रैल में Flying Flea C6 को लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh की बैटरी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Flying Flea C6 की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू की गई है। इसके लिए रॉयल एनफील्ड ने बेंगलुरु के BTM Layout में एक हब सर्विस सेंटर बनाया है। इसके अलावा कुछ सर्विस प्वाइंट भी रखे गए हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए रॉयल एनफील्ड के मौजूदा डीलर नेटवर्क का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। Flying Flea C6 का प्राइस 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ 1.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, इस विकल्प के साथ बैटरी का रेंटल भी देना होगा। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। Flying Flea C6 की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसकी बैटरी को  लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की IDC रेंज लगभग 154 किलोमीटर की है। Flying Flea C6 में फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इनके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाने में आसानी होती थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। इसमें LED लाइटिंग, गूगल-बेस्ड नेविगेशन और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। 

रॉयल एनफील्ड की पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स के विपरीत इसमें सिर्फ 17 इंच के टायर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। कंपनी ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्वालकॉम का Snapdragon QWM2290 चिप दिया गया है। इसमें क्वालकॉम के Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म को भी इंटीग्रेट किया गया है। Flying Flea C6 का मुकाबला Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster से है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »