Numbers

Numbers - ख़बरें

  • Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
    Reliance Jio ने एक बार फिर से Airtel, Vi को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया। अगस्त 2026 के TRAI के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी इस अवधि के दौरान 24 लाख नए वायरलैस यूजर्स को जोड़ने में कामयाब रही। Airtel ने इस अवधि के दौरान 21 लाख नए यूजर्स को जोड़ा।
  • ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
    ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल से लिंक करवाने की डेडलाइन 25 सितंबर नहीं है। जी हां, परिवहन विभाग की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं जारी की गई है जिसमें कहा गया हो कि 25 सितंबर या उससे पहले आपको ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को लिंक करना होगा। हां, लेकिन विभाग ने इतना जरूर कहा है कि वाहन धारक अपने लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को अपडेट रखें।
  • ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) में कई बार फोटो से लेकर मोबाइल नंबर तक अपडेट नहीं होता है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय या ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा जांच के समय में आपको किसी तरह की दिक्कत भी हो सकती है। इस तरह की किसी भी परेशानी से बचने के लिए आपको समय रहते अपना मोबाइल नम्बर और ड्राइविंग लाइसेंस लिंक के साथ ही अपडेट भी करवा लेना चाहिए।
  • आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करना बहुत आसान है। आपको आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि उसका आसान तरीका यहां जान सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
  • ANPR कैमरा करेगा नंबर प्लेट स्कैन, गड़बड़ निकली तो नहीं मिलेगा पेट्रोल! जानें कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
    ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरा अब पेट्रोल पंप पर सिर्फ नंबर प्लेट पढ़ने तक सीमित नहीं रह सकता। इस टेक्नोलॉजी की मदद से नंबर प्लेट स्कैन करके वाहन की जानकारी सरकारी डेटाबेस से मिलाई जा सकती है। दिल्ली-NCR में इसका इस्तेमाल पहले से तय उम्र पूरी कर चुके वाहनों की पहचान के लिए किया जा रहा है। अब बिना वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस वाले वाहनों को फ्यूल देने से रोकने के लिए भी इसी तरह के सिस्टम पर पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी हो रही है। इसमें वाहन नंबर को VAHAN और इंश्योरेंस रिकॉर्ड से मिलाकर यह पता लगाया जा सकता है कि गाड़ी को फ्यूल दिया जाना चाहिए या नहीं।
  • WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
    WhatsApp पर फोन नंबर बदलने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बिना पूरी जानकारी के ऐसा करने पर आपको अकाउंट और चैट बैकअप में दिक्कत आ सकती है। WhatsApp यूजर्स को चेंज फोन नंबर फीचर का उपयोग करके अपने अकाउंट में नया नंबर शामिल करने की सुविधा देता है। यूजर्स को नंबर बदलने से पहले यह कंफर्म करना चाहिए कि उनके नए नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं, जबकि पुराना नंबर पहले से ही WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
    SIR Draft Voter List 2026 जारी हो चुकी है। अगर आपने SIR प्रक्रिया के दौरान अपना फॉर्म जमा किया था, तो अब ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जरूर चेक करें। नाम EPIC यानी Voter ID नंबर, नाम और दूसरी जानकारी के जरिए ऑनलाइन खोजा जा सकता है। अगर योग्य होने के बावजूद नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो दावे और आपत्तियों की अवधि में नाम शामिल कराने के लिए Form 6 के जरिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं मतदाता सूची में नाम या पता जैसी जानकारी गलत है तो Form 8 का इस्तेमाल किया जा सकता है। राज्य के अनुसार तारीखें अलग हो सकती हैं।
  • UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
    UPI यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए NPCI बड़े बदलावों की तैयारी कर रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के तहत UPI ऐप्स और बैंकों के साथ मोबाइल नंबर मास्क करने और Username आधारित UPI ID को बढ़ावा देने पर काम चल रहा है। नए नियम लागू होने के बाद दूसरे यूजर को मोबाइल नंबर के केवल आखिरी चार अंक ही दिखाई देंगे। QR कोड से पेमेंट के बाद भी मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा। NPCI ने इन बदलावों को लागू करने के लिए 4 सितंबर की समयसीमा तय की है।
  • अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
    Vodafone ने सिम-बेस्ड ऑथेंटिकेशन को ज्यादा सरल और सिक्योर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जर्मनी, नीदरलैंड और यूके में नंबर वेरिफाई 2.0 लॉन्च किया है। नंबर वेरिफाई 2.0 अब उपलब्ध हो गया है। नेक्स्ट-जेनरेशन फोन नंबर ऑथेंटिकेशन API को जर्मनी, नीदरलैंड और यूके के बाजार में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर रोल आउट किया जा रहा है।
  • UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
    अगर आप UAN एक्टिवेट करना चाहते हैं तो यह सुविधा EPFO पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। जी हां UAN एक्टिवेट करने के लिए UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इस प्रोसेस में आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है, जिससे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एक जरूरी स्टेप बन जाता है। यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस ऐप (UMANG) EPFO ​​समेत अलग-अलग सरकारी विभागों की डिजिटल सर्विसेज को एक साथ लाता है।
  • TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
    Truecaller ने भारत के टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की एंटी-स्पैम नीतियों पर सवाल उठाए हैं। कंपनी का कहना है कि 1400 और 1600 नंबर सीरीज पर लागू नियमों के कारण वह कम्युनिटी-रिपोर्टेड स्पैम जानकारी नहीं दिखा पा रही है, जिससे यूजर्स का भरोसा कम हो रहा है। Truecaller के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इन नंबरों से आने वाली बड़ी संख्या में कॉल्स को यूजर्स ने नजरअंदाज या ब्लॉक किया है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक TRAI कॉलर आईडी ऐप्स पर निगरानी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त अधिकार भी चाहता है।
  • UAN नंबर भूल गए? UMANG App से ऐसे पता करें
    UAN (Universal Account Number) EPF अकाउंट से जुड़ी सबसे जरूरी जानकारी में से एक है। PF बैलेंस देखने, पासबुक डाउनलोड करने और क्लेम फाइल करने जैसी सेवाओं के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आप अपना UAN नंबर भूल गए हैं, तो UMANG App के जरिए इसे दोबारा पता किया जा सकता है। इसके लिए EPFO में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार, PAN या Member ID जैसी जानकारी की जरूरत होगी। UMANG App में मौजूद EPFO सेवाओं के जरिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके यूजर अपना UAN नंबर हासिल कर सकते हैं।
  • अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
    अगर आपके डिवाइस में कई सिम कार्ड हैं तो हर सिम का ICCID ​​जानना आपके लिए उन्हें बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा। आपको बता दें कि सिम नंबर आमतौर पर 89 से शुरू होता है। एंड्रॉइड डिवाइस पर अपना सिम नंबर खोजना आसान है। आप इसे सेटिंग्स ऐप के जरिए या सिम कार्ड को निकालकर उस पर छपे नंबर को पढ़कर देख सकते हैं।
  • एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
    PF बैलेंस चेक करना अब और आसान हो गया है, क्योंकि इसे SMS के जरिए भी जाना जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को 7738299899 नंबर पर EPFOHO UAN के साथ मैसेज भेजना होता है। सही फॉर्मेट में मैसेज भेजने के बाद कुछ ही समय में बैलेंस और लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन की जानकारी मिल जाती है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता या जो जल्दी में जानकारी पाना चाहते हैं।
  • WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
    WhatsApp ने यूजरनेम फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और धीरे-धीरे सभी तक पहुंचाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे, जिससे उन्हें आसानी से सर्च किया जा सकेगा। यह फीचर प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है और इसमें कुछ कैरेक्टर नियम भी तय किए गए हैं।

Numbers - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »