WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज

WhatsApp आज के समय में दुनिया भर में अपनी तेज मैसेजिंग, ऑडियो वीडियो कॉल जैसे मजेदार फीचर्स के चलते बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp आज दुनिया भर में अपनी तेज मैसेजिंग के लिए पसंद किया जाता है।
  • WhatsApp में नंबर सेव किए बिना किसी को मैसेज भेजने की कमी है।
  • WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेजने के आसान तरीके हैं।
विज्ञापन

WhatsApp आज के समय में दुनिया भर में अपनी तेज मैसेजिंग, ऑडियो वीडियो कॉल जैसे मजेदार फीचर्स से लेकर काफी कुछ के साथ बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इन सभी फीचर्स के बावजूद भी वॉट्सऐप में एक कमी है वो यह कि किसी का नंबर सेव किए बिना उसे मैसेज भेजने की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर मैसेज कैसे भेजा जा सकता है तो हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं।

हम सभी को यह मालूम है कि सिर्फ एक छोटा मैसेज भेजने के लिए हर कॉन्टैक्ट को सेव करना हमेशा सही नहीं होता। खासतौर पर अगर वह एक बार की चैट हो, कोई बिजनेस कॉन्टैक्ट हो या कोई डिलीवरी पार्टनर आदि। इसलिए आज हम आपको बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर मैसेज भेजने के आसान तरीके बताएंगे जिसके लिए कोई एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है।

बिना नंबर सेव किए ऐसे भेजें मैसेज:

  • सबसे पहले आपको अपना WhatsApp खोलना है और अपनी चैट पर (आपके नाम और (You) टैग वाली चैट पर टैप करना है।
  • जिस नंबर पर आपको मैसेज भेजना है वह नंबर उस चैट में टाइप करें या पेस्ट करें।
  • नंबर क्लिक करने लायक हो जाएगा (ब्लू कलर में हाइलाइट हो जाएगा)।
  • नंबर पर टैप करने के बाद फोन नंबर से चैट करें का चयन करें।
  • अब आप WhatsApp में बिना नंबर सेव किए आसानी से मैसेज भेज पाएंगे। यह तरीका तेज है और इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। यह तरीका एक बार की बातचीत के लिए भी उचित है।

WhatsApp ग्रुप चैट से बिना नंबर सेव किए ऐसे करें मैसेज:

बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर मैसेज भेजने का एक और आसान तरीका है ग्रुप्स के जरिए मैसेज भेजना है। अगर आप किसी ऐसे ग्रुप का हिस्सा हैं जिसमें कोई ऐसा व्यक्ति शामिल है जिसे आपने पहले कभी अपने कॉन्टैक्ट्स में नहीं जोड़ा है, तो WhatsApp आपको उन्हें डायरेक्ट मैसेज करने की सुविधा देता है।

  • सबसे पहले आपको ग्रुप चैट में जाना है और बिना सेव किए नंबर पर टैप करना है।
  • एक पॉप-अप नजर आएगा, मैसेज आइकन पर टैप करें।
  • अगर आप उस अंजान व्यक्ति को चैट में खोज नहीं पा रहे हैं तो सबसे ऊपर ग्रुप के नाम पर टैप करें। मेंबर्स की लिस्ट में स्क्रॉल करें और वहां से नंबर पर टैप कर सकते हैं।
  • फिर, मैसेज <फोन नंबर> का चयन करें।
  • यह तरीका खास तौर पर ऑफिस या कम्युनिटी ग्रुप्स में उपयोगी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »