मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी! SIM को लेकर बदला यह नियम

DoT (दूरसंचार विभाग) ने अब ये मंजूरी दे दी है कि कोई भी यूजर 30 दिन के भीतर दोबारा कनेक्शन टाइप बदल सकता है, यानी चाहे आप पोस्टपेड से प्रीपेड गए हों या उल्टा।

मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी! SIM को लेकर बदला यह नियम

Photo Credit: Pexels

अगर कोई यूजर 30 दिन के भीतर दोबारा कंवर्जन चाहता है तो OTP-बेस्ड प्रोसेस से यह भी संभव है

ख़ास बातें
  • कोई भी यूजर 30 दिन के भीतर दोबारा कनेक्शन टाइप बदल सकता है
  • पहले ऐसा करने के लिए 90 दिन तक इंतजार करना पड़ता था
  • 30 दिन के भीतर दोबारा कंवर्जन के लिए OTP-बेस्ड प्रोसेस होगा
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स के लिए एक काम की खबर है। अब प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में स्विच करना और भी आसान हो गया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने नियमों में बदलाव करते हुए वो 90 दिन वाली लंबी वेटिंग लिमिट अब घटा दी है। यानी, अगर आपने हाल ही में प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच किया है और अब वापस जाने का मन है, तो अब आपको 30 दिन तक का ही इंतजार करना होगा। एक बार दोबारा स्विच करने के बाद फिर से 90 दिन का गैप जरूरी होगा, लेकिन ये शॉर्ट-टर्म फ्लेक्सिबिलिटी काफी काम आ सकती है।

DoT (दूरसंचार विभाग) ने अब ये मंजूरी दे दी है कि कोई भी यूजर 30 दिन के भीतर दोबारा कनेक्शन टाइप बदल सकता है, यानी चाहे आप पोस्टपेड से प्रीपेड गए हों या उल्टा। पहले ऐसा करने के लिए 90 दिन तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब, मान लीजिए आपने पोस्टपेड में स्विच किया और प्लान महंगा लगा या सर्विस पसंद नहीं आई, तो वापस प्रीपेड में आना पहले जितना मुश्किल नहीं होगा।

वहीं, अगर कोई यूजर 30 दिन के भीतर दोबारा कंवर्जन चाहता है तो OTP-बेस्ड प्रोसेस से यह भी संभव है। SIM या नंबर नहीं बदलेगा, बस पहचान वेरीफाई करनी होगी। हालांकि एक बार जब आप 30 दिन के अंदर दोबारा स्विच कर लेंगे, तो उसके बाद अगले कंवर्जन के लिए फिर से 90 दिन की लिमिट लागू होगी।

कुछ खास केसेज में, जैसे अगर कोई यूजर बहुत जरूरी कारण से बार-बार स्विच करना चाहता है, तो उसे फ्रेश KYC कराना पड़ेगा और इसके लिए उसे टेलीकॉम सर्विस सेंटर या POS (Point of Sale) पर जाना होगा।

जब भी कोई यूजर SIM टाइप बदलता है, टेलीकॉम कंपनी अब ये भी बताएगी कि अगली बार वो कब स्विच कर सकेगा, ताकि कन्फ्यूजन न रहे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, MNP, Mobile Number Portability
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »