AI+ NovaFlip: फोल्ड होने वाला फोन Rs 40 हजार के अंदर, जानें भारत में कब होगा लॉन्च
Ai+ Smartphone ने भारत में अपने पहले फ्लिप स्मार्टफोन NovaFlip की घोषणा कर दी है। यह डिवाइस Q1 2026 में लॉन्च होगा और इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी। NovaFlip को कंपनी की Nova सीरीज के तहत पेश किया जाएगा, जिसमें आगे Nova Pro और Nova Ultra जैसे मॉडल्स भी शामिल होंगे। फोन NxtQuantum OS पर काम करेगा, जिसे फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्टेट्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। कंपनी के मुताबिक, NovaFlip में कोई प्रीलोडेड ब्लोटवेयर नहीं होगा और इसे क्विक यूज और कम डिस्ट्रैक्शन के लिए डिजाइन किया गया है।