Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!

HUAWEI Nova 16s Pro फोन में 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा समेत 4 कैमरा मिलते हैं। फोन में सेल्फी के लिए भी 2 कैमरे हैं।

Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!

Photo Credit: Huawei

HUAWEI Nova 16s Pro में 6.84 का अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • HUAWEI Nova 16s Pro में 6.84 का अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • HUAWEI Nova 16s Pro फोन में 4 कैमरा के साथ धांसू कैमरा फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन

HUAWEI Nova 16s सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स आते हैं जिसमें HUAWEI Nova 16s और HUAWEI Nova 16s Pro शामिल हैं। कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हैं। इनमें 7000mAh की बैटरी दी गई है और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। सीरीज का हाई एंड मॉडल HUAWEI Nova 16s Pro के रूप में आया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन अपने साथ कई और धांसू फीचर्स लेकर आता है। आइए जानते हैं HUAWEI Nova 16s Pro में और क्या है खास। 

HUAWEI Nova 16s Pro Price

HUAWEI Nova 16s Pro का लॉन्च ग्लोबल मार्केट में किया गया है। जर्मनी में पेश हुए स्मार्टफोन के प्राइस की लिस्टिंग अभी कंपनी की ओर से नहीं की गई है। अधिकारिक वेबसाइट consumer.huawei.com पर फोन को आइल ब्लू, ब्रीदिंग क्रिस्टल, और स्टारी ब्लैक कलर्स में लिस्ट किया गया है। 

HUAWEI Nova 16s Pro Specifications

HUAWEI Nova 16s Pro में 6.84 का अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है। यह FHD+ (2856 × 1320 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में OLED पैनल मिलता है जो 1Hz से लेकर 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 2.5D फ्लैट स्क्रीन इसे कहा गया है जिसमें बेहद पतले बेजल्स मिलते हैं। इसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में AI HDR और 2,160Hz हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है। दावा है कि लो लाइट में भी डिस्प्ले आंखों के लिए आरामदायक रहता है।   
 

HUAWEI Nova 16s Pro में कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है और यह Kirin 9010S चिप से लैस होकर आता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित EMUI 16 पर रन करता है। फोन में कंपनी ने 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन दिए हैं। इनमें AI जेस्चर का सपोर्ट भी है। उदाहरण के लिए आप केवल अपनी मुट्ठी बंद करके उसे स्क्रीन के सामने लहराते हैं तो सेल्फी क्लिक हो जाएगी।

Huawei ने फोन में कूलिंग का भी खास ध्यान रखा है। इसमें माइक्रोमीटर लेवल की स्टेनलेस स्टील एचिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह दबाव में भी डिवाइस के पार्ट्स को ठंडा रखती है। अल्ट्रा-स्लिम VC फ्रेम हीट को बाहर फेंकता है। हैवी टास्क में भी फोन में गर्म नहीं हो पाता है, ऐसा दावा कंपनी ने किया है। 

HUAWEI Nova 16s Pro Camera

HUAWEI Nova 16s Pro फोन में धांसू कैमरा फीचर्स मिलते हैं। फोन 200MP कैमरा से लैस किया गया है। मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल RYYB अल्ट्रा लार्ज 1/1.28 इंच सेंसर से लैस होकर आता है। इसमें ऑप्टिकल, और AI इमेज स्टेबलाइजेशन दी गई है। दूसरा कैमरा 50MP का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 3.7x ऑप्टिकल जूम, 100x डिजिटल जूम फीचर दिया गया है। इसमें भी OIS + AIS स्टेबलाइजेशन दी गई है। तीसरा कैमरा 50MP RYYB अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें 118° फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। चौथा कैमरा 1.5MP मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर के रूप में मौजूद है। यह 120% तक ज्यादा बेहतर कलर रिप्रोडक्शन कर सकता है। 

सेल्फी के लिए भी कंपनी ने फ्रंट में 50MP का 1/2.5 इंच अल्ट्रा लार्ज सेंसर दिया है। कंपनी ने इसे Ultra Portrait Camera कहा है। यह 0.8×–5× जूम को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ में कंपनी ने 1.5MP ट्रू टू कलर कैमरा पेअर किया है। यह पिक्सल लेवल कलर एक्युरेसी देता है। यानी सेल्फी के लिए भी फोन दो कैमरा से लैस किया गया है। 

HUAWEI nova 16s Pro फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, BLE, SBC, AAC, LDAC, L2HC, USB Type-C, USB 2.0, Type-C ईयरजैक, NFC, GPS, GLONASS/BeiDou जैसे विकल्प हैं। HUAWEI nova 16s Pro में 100-डिग्री अल्ट्रा-वाइड साउंडस्टेज वाले सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.1mm है जबकि इसका वजन 218 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »