Huawei Nova 12 सीरीज हुई 108MP कैमरा, 8GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei Nova 12s में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, फुल HD+ रेजॉल्यूशन और 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट है।

Huawei Nova 12 सीरीज हुई 108MP कैमरा, 8GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova 12s में 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 12s की कीमत RM1,999 (लगभग 35,163 रुपये) है।
  • Huawei Nova 12 SE की कीमत RM1,499 (लगभग 26,414 रुपये) है।
  • Huawei Nova 12i की कीमत RM1,299 (लगभग 22,914 रुपये) है।
विज्ञापन
Huawei ने मलेशिया में नए Huawei 12 सीरीज के स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। नई लाइनअप में Nova 12s, Nova 12 SE और Nova 12i शामिल हैं। Huawei के तीनों मॉडलों में चीनी टेक दिग्गज ने प्रीमियम डिजाइन पेश किया है। Huawei Nova 12s में ओवल शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ रियर में एक यूनिक फैशन बेस्ड प्रिंट टेक्स्चर दिया है। वहीं Nova 12 SE में ट्रिपल कैमरों के लिए दो सर्कुलर मॉड्यूल हैं और Nova 12i में इमेज सेंसर के लिए एक बड़ा राउंड कैमरा आईलैंड है। यहां हम आपको हुवावे के इन तीनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Nova 12 सीरीज की कीमत और उपलब्धता


Huawei Nova 12s की कीमत RM1,999 (लगभग 35,163 रुपये) है, जबकि Nova 12 SE की कीमत RM1,499 (लगभग 26,414 रुपये) और Nova 12i की कीमत RM1,299 (लगभग 22,914 रुपये) है। फिलहाल यह स्मार्टफोन Huawei स्टोर, Shopee और Lazada पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 12 अप्रैल तक Nova 12s का प्री-ऑर्डर करने वालों को एक फ्री Huawei Watch GT 3 SE और RM988 मूल्य का एक गिफ्ट पैक मिलेगा। Nova 12i प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन 20 अप्रैल को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शुरुआती खरीदारों को फ्री Huawei Band 8 और RM308 के गिफ्ट पैक भी मिलेंगे।


Huawei Nova 12s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei Nova 12s में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, फुल HD+ रेजॉल्यूशन और 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट है। Huawei Nova 12s में Qualcomm Snapdragon 778G SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड EMUI 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 62 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। 


Huawei Nova 12 SE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei Nova 12 SE में 90Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ फुल HD+ रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Nova 12 SE में Snapdragon 680 SoC है।  इसके अलावा 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड EMUI 14 पर चलता है।

Huawei Nova 12 SE में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Nova 12 SE में 4,500mAh बैटरी है जो 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन वाईफाई 5, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट करता है।


Huawei Nova 12i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei Nova 12i में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 270Hz  है। Nova 12i में Snapdragon 680 SoC है।  इसके अलावा 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड EMUI 14 पर चलता है।

Nova 12i में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।  Nova 12i में 5,000mAh बैटरी है जो 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन वाईफाई 5, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट करता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  5. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »