Motorola Signature भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट Motorola India पर फोन का लॉन्च टीज कर दिया है। फोन दो कलर वेरिएंट्स में आने वाला है। फोन की भारत में कीमत 84,999 रुपये हो सकती है। फोन में 16 जीबी की रैम होगी और 1TB तक स्टोरेज को यह सपोर्ट करेगा।
Motorola की ओर से Motorola Signature जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। लॉन्च से पहले फोन का पोस्टर लीक हो गया है जिसमें इसका डिजाइन पता चलता है। साथ ही फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। डिवाइस में 16GB रैम होगी, 5200mAh बैटरी, और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है।
Moto X70 Air Pro में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB, 12 GB और 16 GB के RAM के विकल्प मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन को Motorola's Signature या Motorola Edge 70 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Motorola Signature कंपनी की ओर से नया फ्लैगशिप फोन होगा जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है। Flipkart पर कंपनी इसे टीज कर चुकी है। जल्द ही इसके डिजाइन से भी पर्दा उठने वाला है। Signature के साथ कंपनी मार्केट में कुछ यूनीक पेश करने की तैयारी में है। Motorola Signature के रेंडर्स भी हाल ही में एक लीक में सामने आए थे। टीजर पेज पर ब्रांड ने साफ किया है नया मॉडल नए इनोवेशन की पहचान बनेगा।