Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी

फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा नजर आया है जो कि फोन का मेन कैमरा हो सकता है। साथ में Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है।

Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी

Photo Credit: Motorola

Motorola Signature 27 से कंपनी 22 सितंबर को पर्दा उठाने जा रही है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में दो कैमरा कंपनी ने दिखाए हैं।
  • एक कैमरा 200 मेगापिक्सल का नजर आया है।
  • साथ में Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है।
विज्ञापन

Motorola मार्केट में अपना नया फोन Motorola Signature 27 पेश करने जा रही है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है। साथ ही कंफर्म कर दिया है कि 22 सितंबर को वह फोन से पर्दा उठाने जा रही है। Motorola Signature 27 के फीचर्स का कंपनी ने अधिकारिक रूप से खुलासा किए बिना टीजर में बहुत कुछ बता दिया है। इसमें फोन का डिजाइन, कलर वेरिएंट्स, और कैमरा के बारे में काफी जानकारी मिलती है। Motorola ने इससे पहले जनवरी में Motorola Signature को पेश किया था। अपकमिंग स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का नजर आया है जो कि फोन का मेन कैमरा हो सकता है। साथ में Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। 

Motorola Signature 27 Launch

Motorola Signature 27 से कंपनी 22 सितंबर को पर्दा उठाने जा रही है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन के मॉनिकर को टीज किया है। एक वीडियो टीजर जारी कर ब्रांड ने इसके डिजाइन, कलर आदि का खुलासा कर दिया है। फोन के रियर में दो कैमरा कंपनी ने दिखाए हैं। इनमें से एक कैमरा 200 मेगापिक्सल का नजर आया है जो कि फोन का मेन कैमरा हो सकता है। साथ में Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है। 

Motorola Signature 27 को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट्स में टीज किया है। एक में ऑलिव ग्रीन शेड होगा जबकि दूसरे में लाइट पर्पल शेड नजर आया है। फोन में लिनन फिनिश का संकेत मिला है जो कि इसे एक चमकदार, प्रीमियम लुक देगा। फोन के किनारे कर्व्ड हो सकते हैं। इसमें कंपनी ऑक्टाकोर चिपसेट दे सकती है। रियर में मोटोरोला का M लोगो नजर आ रहा है।  

Motorola Signature 27 से पहले कंपनी ने जनवरी में Motorola Signature (3,400 रुपये सस्ता खरीदें) लॉन्च किया था। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन OLED पैनल में 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। इसमें 50MP के तीन रियर कैमरा मिलते हैं। नया फोन Signature 27 जाहिर तौर पर पुराने मॉडल्स से कई अपग्रेड लिए हुए आ रहा है। जल्द ही इसके और स्पेसिफिकेशंस सामने आने वाले हैं। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Decent cameras
  • Top-notch performance
  • Clean user interface
  • कमियां
  • Overheating issue
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »