Motorola Signature की भारत में लॉन्च डेट, कीमत लीक, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरा!

फोन की भारत में कीमत 84,999 रुपये हो सकती है। फोन में 16 जीबी की रैम होगी और 1TB तक स्टोरेज को यह सपोर्ट कर सकता है।

Motorola Signature की भारत में लॉन्च डेट, कीमत लीक, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरा!

Photo Credit: Motorola

Motorola Signature में 6.8 इंच बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है

ख़ास बातें
  • लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आता है।
  • फोन में 16 जीबी की रैम होगी और 1TB तक स्टोरेज को यह सपोर्ट करेगा।
  • फोन दो कलर वेरिएंट्स में आने वाला है।
विज्ञापन

Motorola Signature भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का यह नया फ्लैगशिप फोन जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट की शोभा बढ़ाने वाला है। कंपनी ने हाल ही में फोन को यूरोप में पेश किया था। अब इसकी एंट्री भारत में होने जा रहा है जो कि मोटोरोला फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है। Motorola Signature में 6.8 इंच बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन में 5200mAh की बैटरी है और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में कई और धांसू फीचर्स हैं। आइए जानते हैं भारत में लॉन्च से पहले Motorola Signature की सभी खास बातें। 

Motorola Signature Launch in India

Motorola Signature भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट Motorola India पर फोन का लॉन्च टीज कर दिया है। फोन दो कलर वेरिएंट्स में आने वाला है। हालांकि अधिकारिक लॉन्च डेट अभी पर्दे में है। लेकिन जाने माने टिप्स्टर की ओर से खुलासा किया गया है कि फोन भारत में 23 जनवरी को लॉन्च होगा। फोन की कीमत का खुलासा भी यहां कर दिया गया है। 

Motorola Signature Price in India

Motorola Signature लॉन्च डेट के साथ मोटोरोला सिग्नेचर फोन का प्राइस भी यहां सुझाया गया है। टिप्स्टर ने कहा है कि फोन की भारत में कीमत 84,999 रुपये होगी। फोन में 16 जीबी की रैम होगी और 1TB तक स्टोरेज को यह सपोर्ट करेगा। ज्ञात हो कि कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में भी सिंगल 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है। संभावना है कि भारत में सस्ते वेरिएंट्स भी पेश किए जा सकते हैं। 

Motorola Signature Specifications

Motorola Signature में 6.8 इंच बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है और रिफ्रेश रेट 165Hz का है। कंपनी का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में 16 जीबी तक रैम दी गई है और 1TB स्टोरेज इसमें मिल जाती है। बैटरी के लिए 5200mAh कैपिसिटी दी गई है। साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग यहां आती है और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP LYT828 मेन कैमरा सेंसर है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर दिया गया है। फोन एक स्लिम डिवाइस है जिसकी मोटाई 6.99mm है। इसका वजन 186 ग्राम है। फोन में NFC सपोर्ट भी है। इसमें साउंड के लिए डुअल स्पीकर्स हैं। साथ में ब्लूटूथ 6 और USB 3.2 की कनेक्टिविटी है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Decent cameras
  • Top-notch performance
  • Clean user interface
  • कमियां
  • Overheating issue
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  6. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  7. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  9. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »